{"_id":"625afc485fe3512647001e40","slug":"manish-sisodia-furious-at-bjp-gunde-lafange-are-bjp-s-hero","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाजपा पर भड़के सिसोदिया: कहा- गुंडे-लफंगे हैं इनके हीरो और ये है असली चरित्र, गिनाए घटनाक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा पर भड़के सिसोदिया: कहा- गुंडे-लफंगे हैं इनके हीरो और ये है असली चरित्र, गिनाए घटनाक्रम
Sat, 16 Apr 2022 10:56 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 16 Apr 2022 10:56 PM IST
सार
सिसोदिया ने आम लोगों से अपील की कि वह गुंडों को संरक्षण देने, उनका सम्मान करने वाली भाजपा को गद्दार का तमगा दें और गुंडई-बदमाशी की राजनीति करने वालों का बहिष्कार करें।
विज्ञापन
दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने शनिवार को भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि गुंडई-लफंगई करने वाले लोगों को न केवल भाजपा संरक्षण देती है, बल्कि अपने दफ्तर बुलाकर हीरो की तरह सम्मानित भी करती है। महान स्वतंत्रता सेनानी, देशभक्त शहीद व पढ़े-लिखे लोगों के बजाय जनता पर हमला करने वाले लुच्चे व बदमाश भाजपा के आज के हैं।
विज्ञापन
मीडिया से बात करते हुए मनीष सिसोदिया ने कहा कि बलात्कारियों, गुंडों, लोगों पर हमला करने वाले बदमाशों, लड़कियों को छेड़ने वाले लफंगों को ही भाजपा अपना नेता बनाती है। अनपढ़ों, गुंडों, लफंगों की इनको जरुरत इसलिए है कि कभी भी स्कूल-कॉलेज बनवाना इनके एजेंडे में शामिल नहीं हुआ। मनीष सिसोदिया ने कहा कि मुख्यमंत्री आवास पर हमला करने वाले गुंडों को हीरो की तरह सम्मानित करना भाजपा का असली चरित्र दिखाता है। साथ ही सिसोदिया ने आम लोगों से अपील की कि वह गुंडों को संरक्षण देने, उनका सम्मान करने वाली भाजपा को गद्दार का तमगा दें और गुंडई-बदमाशी की राजनीति करने वालों का बहिष्कार करें। देश में पढ़ाई-लिखाई, विज्ञान, रोजगार की बात होनी है। इस दौरान कई घटनाओं का जिक्र करते हुए सिसोदिया ने आरोप लगाया कि भाजपा की राजनीति गुंडागर्दी की राजनीति है।
विज्ञापन
सिसोदिया ने गिनाए घटनाक्रम
- दिल्ली में मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा के गुंडों द्वारा हमला
- उपमुख्यमंत्री आवास पर भाजपा के 150-200 गुंडों द्वारा उस वक्त हमला जब उनके घर उपमुख्यमंत्री की पत्नी व बेटा अकेले थे।
- सांसद मनोज तिवारी के नेतृत्त्व में भाजपा के 200 से अधिक गुंडों ने जल-बोर्ड के यूजीआर में तोड़फोड़ की। भाजपा ने इसे सही ठहराया।
- जल-बोर्ड पर भाजपा के नेताओं व भाजपा के गुंडों द्वारा हमला, दफ्तर में तोड़फोड़, स्टाफ व महिलाओं के साथ बदतमीजी की।
- उन्नाव रेप केस में तत्कालीन भाजपा विधायक पर 17 साल की नाबालिग लड़की के साथ रेप व उसके पिता की हत्या करने की मुकदमा।
- उत्तर प्रदेश में भाजपा के एक अन्य नेता हत्या,डकैती, लूटपाट, धोखाधडी के साथ प्रदेश के कैबिनेट मंत्री की हत्या का आरोप।
- भाजपा नेता व सांसद व पूर्व मंत्री पर अपने चलाये जा रहे कॉलेज में पढ़ने वाली लडकियों को सेक्स रैकेट में धकेलने का आरोप, मामला अदालत में।
- मध्यप्रदेश से भाजपा के सांसद पर 10 व 12 साल के दो बच्चों के अपहरण का मामला।
- गोवा के एक भाजपा नेता पर नाबालिग लड़की को खरीदने व उसका बलात्कार करने का आरोप।
- केंद्र की भाजपा सरकार के कैबिनेट में 4 मंत्री ऐसे, जिन पर हत्या के प्रयास के मुकदमे।