फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Manish Sisodia files for regular bail in liquor scam case

Manish Sisodia: सिसोदिया ने दाखिल की जमानत याचिका, SC से फटकार लगने के बाद राउज एवेन्यू कोर्ट का किया रुख

Fri, 03 Mar 2023 05:07 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 03 Mar 2023 05:07 PM IST
सार

इससे पहले सिसोदिया ने सीबीआई द्वारा की गई गिरफ्तारी को सीधे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। लेकिन वहां मुख्य न्यायधीश द्वारा फटकार लगाते कहा था कि आपको पहले दिल्ली हाईकोर्ट जाना चाहिए।

विज्ञापन
Manish Sisodia files for regular bail in liquor scam case
मनीष सिसोदिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कथित आबकारी घोटाले में सीबीआई द्वारा गिरफ्तार दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को कोर्ट में नियमित जमानत याचिका दाखिल की। सिसोदिया के वकील ने राउज एवेन्यू कोर्ट में उनकी बेल एप्लिकेशन फाइल की।

विज्ञापन

बता दें कि इससे पहले सिसोदिया ने सीबीआई द्वारा की गई गिरफ्तारी को सीधे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। लेकिन वहां मुख्य न्यायधीश द्वारा फटकार लगाते कहा था कि आपको पहले दिल्ली हाईकोर्ट जाना चाहिए। मामला दिल्ली में होने का यह मतलब नहीं की आप सीधे सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। साथ उनके मामले में हस्तक्षेप करने से साफ इनकार कर दिया था।

ये भी पढ़ेंः Delhi: केजरीवाल ने सिसोदिया का इतनी जल्दी इस्तीफा क्यों किया मंजूर, क्या विक्टिम कार्ड खेलने की है तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच दिन की सीबीआई हिरासत में हैं सिसोदिया
मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने 26 फरवरी को आठ घंटे की लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था। इसके बाद उन्हें 27 फरवरी को अदालत में पेश किया गया और वहां से सिसोदिया को पांच दिन की हिरासत में भेज दिया था।

ये भी पढ़ेंः Delhi: सिसोदिया के बाद AAP के ये तीन नेता भी एजेंसियों के निशाने पर? जानें कौन-किस मामले में जांच के दायरे में

विज्ञापन

सिसोदिया और सत्येंद्र जैन दे चुके हैं इस्तीफा
सुप्रीम कोर्ट से झटका मिलने के बाद सीबीआई की गिरफ्त में आए उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अपने पद से मंगलवार को ही इस्तीफा दे दिया था। वहीं, जेल में बंद मंत्री सत्येंद्र जैन ने भी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अपना इस्तीफा भेज दिया था। मुख्यमंत्री ने अपने दोनों वरिष्ठ मंत्रियों का इस्तीफा मंजूर भी कर लिया।

ये भी पढ़ेंः Delhi: केजरीवाल बोले- सिसोदिया और सत्येंद्र जैन पर दुनिया को गर्व, नहीं हुआ शराब घोटाला; पीएम मोदी को भी घेरा

मनीष सिसोदिया के पास थे 18 विभाग
सिसोदिया के पास शिक्षा, वित्त, योजना, भूमि और भवन, सेवाएं, पर्यटन, कला-संस्कृति और भाषा, जागरूकता, श्रम और रोजगार, लोक निर्माण विभाग के अलावा स्वास्थ्य, उद्योग, बिजली, गृह, शहरी विकास, सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण व जल विभाग थे। सिसोदिया दिल्ली सरकार में सबसे प्रभावशाली मंत्री थे। राज्य सरकार के सभी बड़े मंत्रालय उन्हीं के पास थे। सिसोदिया सीएम केजरीवाल के सबसे भरोसेमंद नेता हैं।

ये भी पढ़ेंः Delhi Liquor Scam: आतिशी को मंत्रिमंडल में शामिल करने को लेकर BJP की आपत्ति, लिखी केजरीवाल को चिट्ठी

सत्येंद्र जैन के छह विभाग भी सिसोदिया के पास थे
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी के बाद उनके छह विभाग भी सिसोदिया ही संभाल रहे थे। सत्येंद्र जैन दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री थे। गिरफ्तारी के करीब नौ महीने बाद जैन ने अपने मंत्री पद से इस्तीफा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed