फर्स्ट क्लास से फिनलैंड जाने को लेकर सिसोदिया और चेतन भगत में छिड़ी जंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी फिनलैंड यात्रा पर विवाद होने के बाद दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया ने ट्विटर पर सफ़ाई दी है।
मनीष सिसोदिया रविवार को फ़िनलैंड से वापस लौट रहे हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी। उन्होंने कहा कि, 'फिनलैंड से घर लौट रहा हूँ। जिन समझदार लोगों को मेरी इस यात्रा से, गैर राजनीतिक चिंता पहुंची है उन्हें मेरी सलाह है स्कूलों में, खासकर सरकारी स्कूलों में, शिक्षा के नाम पर हो रही पूरी पीढ़ी की बर्बादी पर चिंतित हों, देश को फ़ायदा होगा।'
फिनलैंड से घर लौट रहा हूँ। जिन समझदार लोगों को मेरी इस यात्रा से, गैर राजनीतिक चिंता पहुंची है उन्हें मेरी सलाह है... - 1/2
— Manish Sisodia (@msisodia) September 18, 2016विज्ञापन
.. स्कूलों में, खासकर सरकारी स्कूलों में, शिक्षा के नाम पर हो रही पूरी पीढ़ी की बर्बादी पर चिंतित हों, देश को फ़ायदा होगा। 2/2
विज्ञापन विज्ञापन— Manish Sisodia (@msisodia) September 18, 2016
लेखक चेतन भगत को जवाब देते हुए मनीष सिसोदिया ने लिखा, "मैं तो फिनलैंड सरकारी खर्च पर आया हूँ। पर फर्स्ट क्लास में नहीं। लेकिन आपने सिर्फ अर्णब को देखकर तीर चला दिया?"
मैं तो फिनलैंड सरकारी खर्च पर आया हूँ। पर फर्स्ट क्लास में नहीं। लेकिन आपने सिर्फ अर्णब को देखकर तीर चला दिया? https://t.co/1Y2rVxBM7W
— Manish Sisodia (@msisodia) September 17, 2016
मनीष सिसोदिया और चेतन भगत के बीच हुई तकरार
मनीष सिसोदिया और चेतन भगत के बीच उनकी फिनलैंड यात्रा को लेकर ट्विटर पर तकरार भी हो गई है। उहोंने चेतन भगत से पूछा, "आप मेरे फ़र्स्ट क्लास में फ्लाई करने की अफ़वाह फैलाने के लिए झूठ क्यों बोल रहे हैं?"
मेरे फर्स्ट क्लास में फ्लाई करने की अफवाह फैलाने के लिए @TimesNow एडिटर की तरह झूँठ क्यों बोल रहे हो? कोरी बकवास। https://t.co/OWG7vrXFfi
— Manish Sisodia (@msisodia) September 17, 2016
इसके जवाब में चेतन भगत ने कहा, "सर मैं नेता नहीं हूँ, मुझे झूठ बोलने की ज़रूरत नहीं है।" एक ट्वीट में चेतन भगत ने कहा था, "प्रिय आप समर्थकों, ईमानदारी से बताओ क्या आपने कभी उम्मीद की थी कि मेट्रो से शपथ लेने जाने वाले आप विधायक जनता के पैसे से फर्स्ट क्लास में उड़ेंगे।"
अर्णब गोस्वामी और चेतन भगत में क्या समानता है? 'आप' के नाम पर दोनों एक जैसा झूठ बोलते हैं। https://t.co/XwONcQiocf
— Manish Sisodia (@msisodia) September 17, 2016
सर जी! अगर आप जैसे जाने माने लेखक @TimesNow की झूठ के आधार पर अफवाह उड़ाने लगेंगे तो झूँठ को झूठ तो कहना ही पडेगा न। https://t.co/DIvkt5gydT
— Manish Sisodia (@msisodia) September 17, 2016
'फिनलैंड जाने की क्या जरूरत थी?'
एक और ट्वीट में चेतन भगत ने कहा था, "दिल्ली के स्कूलों को कैसे सुधारें- बेहतर शिक्षक, बिजली, पानी और शौचालय। ये पता करने के लिए फर्स्ट क्लास में फिनलैंड जाने की क्या ज़रूरत है?"
वहीं चेतन भगत के ट्वीट के बाद आम आदमी पार्टी नेता आशुतोष ने ट्वीट किया, "सरजी ये वही आदमी है न जो 'आप' में शामिल होने आया था। पीएसी में जगह मांग रहा था। जब नहीं दिया, तब से गाली दे रहा है?"
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की फिनलैंड यात्रा के दौरान सैरसपाटा करने की तस्वीरें सामने आने के बाद उनकी यात्रा पर सवाल उठाए जा रहे हैं।
उन्होंने ट्विटर पर ऐसे सवालों के जवाब भी दिए हैं।