फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Manish Sisodia alleges Yogendra Yadav

'केजरीवाल देशभर में नहीं लड़ना चाहते थे चुनाव'

Fri, 06 Jun 2014 07:58 PM IST
Updated Fri, 06 Jun 2014 07:58 PM IST
विज्ञापन
Manish Sisodia alleges Yogendra Yadav

आम आदमी पार्टी के प्रमुख नेता मनीष सिसोदिया ने एक चिट्ठी लिखकर हलचल मचा दी है। उन्होंने चिट्ठी में हाल ही में पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा देने वाले योगेंद्र यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन


इस चिट्ठी ने आप में चल रहे अंदरूनी झगड़े को पूरी तरह से उजागर कर दिया है। मनीष सिसोदिया ने लिखा है कि योगेंद्र यादव मीडिया और देश के सामने नवीन जयहिंद से झगड़ा कर रहे हैं। इससे पार्टी की बदनामी हो रही है।
विज्ञापन


वह मामले में अरविंद केजरीवाल से नवीन जयहिंद पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करवाना चाहते थे। कार्रवाई न होने पर उन्होंने पार्टी के पदों से इस्तीफा दे दिया। मनीष ने योगेंद्र यादव से पूछा है कि आप नवीन जयहिंद से जीतना चाहते हैं, या अरविंद केजरीवाल से।

विज्ञापन
विज्ञापन

अभी दिल्ली पर ध्यान लगाना चाहते थे केजरी

Manish Sisodia alleges Yogendra Yadav

मनीष सिसोदिया ने लिखा है कि अरविंद केजरीवाल इस बार पूरे देश में लोकसभा चुनाव लड़ने के खिलाफ थे। वह अभी कुछ सालों तक दिल्ली की राजनीति पर ही पूरी तरह ध्यान लगाना चाहते थे। लेकिन पार्टी के कुछ खास नेताओं ने उन्हें पूरे देश में चुनाव लड़ने के ‌लिए विवश किया। अब नतीजे सामने हैं।

मनीष ने आरोप लगाया है नवीन जयहिंद से झगड़े के बाद योगेंद्र यादव का पार्टी के प्रति व्यवहार पूरी तरह बदल गया है। उनके व्यवहार से लग रहा है कि वह पार्टी और अरविंद केजरीवाल को खत्म करना चाहते हैं। इसलिए मनीष ने योगेंद्र से पूछा है कि आप ऐसा क्यों करना चाहते हैं।

अब आप की मीटिंग में नहीं आते यादव

Manish Sisodia alleges Yogendra Yadav

मनीष सिसोदिया ने योगेंद्र यादव पर पार्टी की अहम बैठकों में न आने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने लिखा है कि योगेंद्र यादव इन दिनों पार्टी की बैठकों में नहीं आते हैं।

साथ ही इस्तीफा देने के बाद से वह पार्टी को कई तरह के ईमेल कर रहे हैं। मनीष ने पूछा है कि इन ईमेल के जरिए वह क्या दिखाना चाहते हैं।

मनीष सिसोदिया के इन आरोपों से पहले बृहस्पतिवार सुबह ही महाराष्‍ट्र में पार्टी का चेहरा अंज‌लि दमानिया और प्रीती मेनन ने पार्टी छोड़ दी थी। हालांकि दोनों ने पार्टी छोड़ने के पीछे क्या वजह है, यह बताने से मना कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed