{"_id":"dfb42f9fa72a04bb4595bd59810f1305","slug":"manipuri-girl-got-dead-in-vasabt-vihar-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"वसंत विहार में मणिपुरी युवती की मौत, मामला संदिग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वसंत विहार में मणिपुरी युवती की मौत, मामला संदिग्ध
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 21 Mar 2014 09:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण दिल्ली जिले के वसंत विहार इलाके में मणिपुरी युवती की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया है और उसके परिजनों को सूचना दे दी है।
विज्ञापन
दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त बीएस जायसवाल ने बताया कि युवती के शरीर पर चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। पोस्टमार्टम के बाद ही पता लगेगा की युवती की मौत कैसे हुई है। वसंत विहार थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें:एक और निर्भया कांड! चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों के अनुसार मणिपुर निवासी सोफिया (20) एक सप्ताह पहले मुनिरका में रहने वाले बहन-भाई के पास आई थी। उसके बहन-भाई एक कॉल सेंटर में काम करते हैं।
बहन बृहस्पतिवार सुबह 7:30 बजे कॉल सेंटर से ड्यूटी कर लौटी तो उसने देखा कि सोफिया सो रही है और खर्राटे ले रही है। लेकिन सुबह करीब 11:30 बजे जब भाई ड्यूटी से लौटा तो सोफिया उल्टी पड़ी हुई थी और उसके मुंह से झाग निकल रहा था। बहन-भाइयों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में हत्या व खुदकुशी के बिंदुओं से भी जांच की जा रही है। हालांकि शुरुआती जांच में हत्या की कोई बात सामने नहीं आई है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि सोफिया के मुंह से झाग क्यों निकल रहा था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार सोफिया के परिजन शुक्रवार को दिल्ली पहुंच गए तो शुक्रवार को ही शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।