{"_id":"5f31e90d8ebc3e3cc77e40d2","slug":"man-who-cheated-crores-of-rupees-on-pretext-of-high-interest-rate-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्यादा ब्याज का झांसा देकर लोगों से करोड़ों रुपये ठगने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्यादा ब्याज का झांसा देकर लोगों से करोड़ों रुपये ठगने वाला गिरफ्तार
Tue, 11 Aug 2020 06:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Tue, 11 Aug 2020 06:10 AM IST
विज्ञापन
आरोपी फाइनेंसर नवीन सचदेवा...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोधी कॉलोनी थाना पुलिस ने ठगी करने वाले फाइनेंसर को उसके कर्मचारी के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी फाइनेंसर नवीन सचदेवा फिलहाल गरीब लोगों को निशाना बना रहा था। ये गरीब लोगों से पैसा लेता था और उन्हें कई गुना ब्याज के साथ वापस करने का झांसा देता था। दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा शाखा करोड़ों रुपये की ठगी में फाइनेंसर को पहले भी गिरफ्तार कर चुकी है। जेल से बहार आने के बाद फिर से लोगों को ठगना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
दक्षिण जिला डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर के अनुसार लोधी कॉलोनी थाना पुलिस में एक महिला ने शिकायत दी थी कि कई गुना ब्याज देने के नाम पर सुधीर प्रकाश ने उससे 136000 रुपये ठग लिए है। पीड़िता ने ये पैसे वर्ष 2016 से लेकर मार्च, 2020 तक एफडी कराने के लिए हर रोज दिए थे। पीड़िता ने जब पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने पैसे देने से मना कर दिया।
विज्ञापन
जांच में पता लगा कि इस तरह के 25 पीड़ित और हैं। पीड़ित नवीन सचदेवा के रामजीलाल कॉम्पलेक्स, कालकाजी स्थित कार्यालय में गई तब भी आरोपियों ने पैसे नहीं दिए। मामला दर्जकर एसीपी कुलवीर सिंह की देखरेख में थानाध्यक्ष सुनील कुमार, एसआई सौरभ और पीएसआई दीपेन्द्र ने जांच शुरू की। इस पुलिस टीम ने एक आरोपी संगम विहार निवासी सुधीर प्रकाश शर्मा को मेहर चंद मार्केट से गिरफ्तार कर लिया। इससे पूछताछ के बाद फाइनेंसर नवीन कुमार सचदेवा को कालकाजी से गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी की पत्नी सरिका सचदेवा ठगी में इसका साथ देती है।
विज्ञापन
आरोपी नवीन सचदेवा वर्ष 2002 से 2013 से अवैध रूप से काम रहा था। वर्ष 2013 में इसने शकुंतलम लिसिंग एण्ड इनवेस्टमेंट नाम से कंपनी खरीदी और सचदेवा ग्रुप से फिक्सिड डिपोजिट कराने लगा।आरोपी के खिलाफ पहले से दो कालकाजी, एक कोतवाली और एक आर्थिक अपराध शाखा कुल चार अपराधिक मामले दर्ज हैं। ये कई बार जेल जा चुका है।
ऐसे करते थे ठगी
आरोपी झुगी बस्ती इलाके में जाते थे और लोगों को कई गुना ब्याज देने के नाम पर लोगों से पैसा लेते थे। ये लोगों को वार्षिक 15 फीसदी ब्याज देने का झांसा देते थे। ये लोगों से 100 रुपये प्रतिदिन लेते थे। इस तरह ये लोगों से एक साल में 3600 रुपये ले लेते थे और लोगों को एक वर्ष बाद 41400 रुपये देने का झांसा देते थे। इसके बाद ये लोगों को झांसा में लेकर कहते थे कि उनके पैसे को कुछ वर्षों के लिए फिक्स कर दिया और ज्यादा ब्याज मिलेगा। बाद में आरोपी पैसा नहीं देता था।
आरोपी कई हजार लोगों के साथ कर चुका है ठगी
दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी नवीन सचदेवा कई हजार लोगों के साथ कई करोड़ रुपये की ठगी कर चुका है। इसके पीड़ित में काफी पुलिसकर्मी व नेता भी है। ये लोगों को जाल में फंसाने के लिए आए दिन पार्टी करता। लोग इसके झांसे में आकर इसको पैसा दे देते थे। खास बात ये है कि कोई इससे पैसा मांगता था तो आरोपी आयकर विभाग में सूचना देकर पीड़ितों को नोटिस भिजवा देता था।
आरोपी का नेटवर्क कई राज्यों फैला हुआ है
पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी का ठगी का नेटवर्क कई राज्यों में फैला हुआ है। एनसीआर समेत कई राज्यों के लोगों से इसने पैसा ले रखा है। इसके खिलाफ गुरुग्राम, मुंबई व दक्षिण भारत में मामले दर्ज हैं।