{"_id":"5d9b5fe08ebc3e93a3343e03","slug":"man-went-to-vaishno-devi-after-killing-his-friend","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीः दोस्त की हत्या करने के बाद चला गया वैष्णो देवी, इसलिए किया था कत्ल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीः दोस्त की हत्या करने के बाद चला गया वैष्णो देवी, इसलिए किया था कत्ल
Mon, 07 Oct 2019 09:25 PM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 07 Oct 2019 09:25 PM IST
विज्ञापन
arrest
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सितंबर माह में पिता गिरीराज और दो दोस्तों के साथ घर के बाहर घूम रहे राजकुमार की हत्या करने वाले अमन विहार किराड़ी निवासी मोनू (22) और चंदन (22) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पता चला है कि मोनू ने गर्ल फ्रेंड से नजदीकी बढ़ाने पर अपने दोस्त की हत्या की और फिर बचने के लिए वैष्णो देवी मंदिर चला गया।
विज्ञापन
दोनों को रोहिणी सेक्टर 21 के एक पार्क से पकड़ा गया। मोनू ने पुलिस से बचने के लिए अपना सिर मुंडवा लिया था। उसका कहना है कि राजकुमार उसकी गर्ल फ्रेंड से नजदीकी बढ़ा रहा था।
विज्ञापन
जिला पुलिस उपायुक्त एसडी मिश्रा ने बताया कि 29 सितंबर को राजकुमार पिता गिरीराज व दो दोस्तों के साथ घर के बाहर घूम रहा था। राजकुमार का दोस्त मोनू वहां पहुंचा और उसे किनारे ले जाकर चाकू से ताबड़तोड़ हमले कर फरार हो गया।
विज्ञापन
गिरीराज ने घायल बेटे को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह के नेतृत्व में तफ्तीश हुई। मोनू के एक दोस्त चंदन के बारे में पता चला। चंदन की बहन सीलमपुर इलाके में रहती थी। उसके वहां छिपने के शक में पुलिस ने छापा मारा।
चंदन की बहन ने बताया कि दोनों उससे दो हजार लेकर जम्मू के वैष्णो देवी मंदिर गए हैं। रविवार को पुलिस ने दोनों को दबोचा। पूछताछ में मोनू ने बताया कि वह मेहंदी सप्लाई करता था। इसी दौरान एक मेहंदी कलाकार से उसे प्यार हो गया। उसने दोस्त राजकुमार को गर्ल फ्रेंड से मिलवाया। उसकी भी उससे दोस्ती हो गई।
इसके बाद युवती ने मोनू से दूरियां बढ़ा लीं। इसे लेकर मोनू ने राजकुमार को समझाया और गर्ल फ्रेंड से दूर रहने की नसीहत दी। उसने अनसुना कर दिया। इसके बाद मोनू ने साजिश रचकर राजकुमार की हत्या कर दी। वारदात के बाद वह चंदन के घर पहुंचा। चंदन ने हत्या में इस्तेमाल चाकू और खून से सने कपड़े ठिकाने लगाकर सबूत मिटाने की कोशिश की।