फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man went to bathe with friends and drowned in Yamuna in delhi

सब्जी ले आता तो जिंदा होता: दोस्तों संग नहाने गया राजा यमुना में डूबा, बेगम से कहा- जुमा है नमाज पढ़कर आता हूं

Fri, 21 Jul 2023 09:20 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 21 Jul 2023 09:20 PM IST
सार

दोपहर दो बजे परिवार वालों ने राजा को फोन कर घर की सब्जी लाने को कहा। लेकिन उसने बताया कि वह अभी नहीं आ सकता।

विज्ञापन
man went to bathe with friends and drowned in Yamuna in delhi
यमुना में डूबा युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दोस्तों के साथ नहाने आया एक युवक यमुना में डूब गया। वह लोहा पुल के पास अपने दोस्तों के साथ नहाने आया था। नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया। डूबने के दौरान उसके दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की। काफी मशक्कत के बाद दोस्तों ने उसे बाहर निकालकर पास के अस्पताल में पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उस्मानपुर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन

मृतक की पहचान राजा के रूप में हुई है। राजा अपने परिवार के साथ शास्त्री पार्क में रहता था। परिवार में उसके पिता मोहम्मद रजी, मां शबाना, पत्नी नाजिया और डेढ़ साल का बेटा है। वह फर्नीचर बनाने का काम करता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार वालों ने बताया कि शुक्रवार दोपहर वह जुमे की नमाज पढ़ने की बात कहकर घर से निकला था। दोपहर दो बजे परिवार वालों ने राजा को फोन कर घर की सब्जी लाने को कहा। लेकिन उसने बताया कि वह अभी नहीं आ सकता। फिर उसने यूपीआई के जरिये परिवार वालों को 120 रुपये भेज दिया। 

विज्ञापन

परिवार वालों ने बताया कि करीब ढ़ाई बजे फोन आया कि राजा यमुना में डूब गया है। छानबीन में पता चला है कि राजा अपने छह दोस्तों के साथ यमुना नदी में नहाने आया था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed