फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Man was raping a girl for five years by threatening her, arrested

Delhi NCR News: डरा धमकाकर पांच साल से युवती से कर रहा था दुष्कर्म, गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 09:22 PM IST
विज्ञापन
- आरोपी युवती के घर में बतौर किरायेदार रह रहा था
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बुटिक में काम करने वाली 22 साल की युवती को डरा धमकाकर पांच साल से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि जब उसने आरोपी से पीछा छुड़ाने की कोशिश की तो आरोपी ने उस पर तेजाब डालने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के मुताबिक 22 साल की युवती के मकान में 2019 से किराये पर रह रहा आरोपी एक कंपनी में बतौर अकाउंटेंट का काम करता था। अशोक विहार थाने में दर्ज प्राथमिकी में युवती ने बताया कि अप्रैल 2020 में आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद वह अकसर धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म करने लगा।
विज्ञापन

जुलाई 2025 में आरोपी ने एक बार फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने अपने परिजनों से कहकर आरोपी किरायेदार से डेढ़ माह पहले घर खाली करवा दिया। आरोपी उसे फोन कर धमकाने लगा। पीड़िता ने अपना नंबर बंद कर दिया। उसके बाद आरोपी उसका बुटिक पर जाने के दौरान पीछा करने लगा। शुक्रवार को वह बुटिक के पास पहुंचा और उसे अपने साथ चलने के लिए कहने लगा। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी ने एक बोतल निकाली और तेजाब होने की बात कहकर उसके चेहरे पर फेंकने की धमकी दी। पीड़िता ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। जांच में पता चला कि नाबालिग रहने के दौरान युवती के साथ दुष्कर्म किया गया था। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दुष्कर्म और पॉक्सो के तहत मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed