{"_id":"5d18e8b28ebc3e3c7f548fb4","slug":"man-thugs-on-the-name-of-amazon-big-billion-day-sales","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमेजन बिग बिलियन डे सेल्स के नाम पर ठगी, आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेजन बिग बिलियन डे सेल्स के नाम पर ठगी, आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार
Sun, 30 Jun 2019 10:22 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 30 Jun 2019 10:22 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने अमेजन बिग बिलियन डे सेल्स के नाम से फर्जी वेबसाइट बनाकर ठगी करने वाले शातिर युवक को गिरफ्तार किया है। सीए की पढ़ाई कर रहे आरोपी ने फर्जी वेबसाइट के जरिए न सिर्फ एड लेकर मोटी कमाई की, बल्कि लोगों की निजी जानकारियां तक चुरा ली। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी इस साइट के जरिए लाखों रुपये कमा चुका है।
विज्ञापन
साइबर सेल के पुलिस उपायुक्त ने बताया कि पिछले दिनों अमेजन सेलर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड की ओर से मिली शिकायत में कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि किसी अनजान शख्स ने http://amazon-big.billions-day-sales.in के नाम फर्जी वेबसाइट बनाई हुई है। आरोपी न सिर्फ लोगों के साथ ठगी कर रहा है, बल्कि वह अमेजन की छवि को भी खराब रहा है। एसीपी आदित्य गौतम, इंस्पेक्टर प्रवीन व अन्य की टीम ने मामले की छानबीन शुरू की। वेबसाइट और आईपी एड्रेस की मदद से शुक्रवार को आरोपी को को राजस्थान के चूरु से गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी पहचान सुजानगढ़ निवासी रोहित सोनी (23) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
फ्री लैपटॉप और फ्री सोलर पैनल देने वाली वेबसाइट भी बनाई
आरोपी पहले भी इंटरनेट ट्रैफिक में ध्यान आकर्षित करने के लिए कुछ प्रसिद्ध वेबसाइट से मिलती जुलती वेबसाइट बनाकर लोगों के साथ ठगी करता रहा है। इससे पहले उसे भारत सरकार द्वारा फ्री लैपटॉप और फ्री सोलर पैनल देने की वेबसाइट बनाने के मामले में गिरफ्तार किया जा चुका था। फिलहाल वह जमानत पर है। आरोपी ने बताया कि उसने दो माह पूर्व ही वेबसाइट बनाकर ठगी शुरू की थी।
विज्ञापन
4 फन एप भी बनाया
वेबसाइट के साथ ही आरोपी ने 4 फन के नाम से एक ऐप भी वेबसाइट पर डाला था। ब्राउजिंग करने वाला इस एप को डाउनलोड करता था तो उसके बदले उसे 6 रुपये मिलते थे।
ऐसे की जाती है फर्जी वेबसाइट बनाकर ठगी...
आरोपी ने बताया कि 2015 में उसने राजस्थान यूनिवर्सिटी से बीकॉम किया है। अब सीए कर रहा है। कंप्यूटर की अच्छी जानकारी होने की वजह से शुरुआत में उसने मोबाइल से संबंधित कुछ ब्लॉग बनाकर 6-7 लाख रुपये कमाए। इसके बाद मोटी रकम कमाने की सूझी। उसे पता था कि किसी वेबसाइट को लोग जितना क्लिक करेंगे, उसे उतना ही विज्ञापन मिलेगा। लोग ज्यादा से ज्यादा उसकी वेबसाइट को क्लिक करें, इसके लिए कुछ सरकारी या अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसी वेबसाइट से मिलते जुलते नाम रखकर वेबसाइट बनाई। इंटरनेट का इस्तेमाल करने वाले गलती से भी इन वेबसाइट पर जाते तो उसे फायदा होता। वेबसाइट पर लोगों की निजी जानकारी भी मांगी जाती थी। जिसे आरोपी बेचने की फिराक में था।