फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Man threatened to kill female lawyer in court

दिल्ली: महिला वकील को अदालत में मिली जान से मारने की धमकी

Sat, 01 Feb 2020 07:55 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Sat, 01 Feb 2020 07:55 PM IST
विज्ञापन
Man threatened to kill female lawyer in court
कोर्ट - फोटो : Amar Ujala (File Photo)

कोर्ट में पेशी पर डबल मर्डर केस के आरोपी द्वारा कोर्ट में महिला वकील से गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अदालत में शिकायत देकर आरोपी से जान का खतरा बताया है। उन्होंने आरोपी को तिहाड़ जेल में बंद करने और अदालत में पेशी के दौरान हथकड़ी लगाकर पेश करने की गुहार लगाई है। महिला की शिकायत पर अदालत के निर्देश के बाद पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान हेमंत लांबा के रूप में हुई है। पिछले साल दिसंबर माह में हरियाणा की रेवाड़ी पुलिस ने उसे एक युवती और कैब चालक की हत्या के मामले में गुजरात से गिरफ्तार किया था। फिलहाल आरोपी भोंडसी जेल में बंद है। गत 28 जनवरी को दिल्ली में उसके खिलाफ चल रहे मामले को लेकर उसे प्रोडक्शन वारंट पर द्वारका अदालत में पेश किया गया था। इसी दौरान उसने महिला वकील से गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। 
विज्ञापन


कोर्ट को दी शिकायत में महिला वकील ने बताया कि अदालत में उसे देखते ही आरोपी बेकाबू हो गया और उसे जान से मारने की धमकी देने लगा और गाली गलौज करने लगा। आरोपी को काबू कर पुलिस ने अदालत से बाहर निकाला। जहां फिर से आरोपी ने महिला को देखकर उसे जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने तुरंत एक लिखित शिकायत अदालत को दी और आरोपी को तिहाड़ जेल में बंद करने और पेशी के दौरान उसे हथकड़ी लगाकर लाने की गुजारिश की है। इसके बाद पुलिस ने अदालती निर्देश पर हेमंत लांबा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed