चिल्लाते हुए आया केजरीवाल के घर के बाहर और खा लिया जहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर आज उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब एक व्यक्ति सड़क पर चिल्लाते हुए वहां पहुंचा और बेहोश हो गया। उस वक्त उसके साथ उसकी पत्नी भी थी।
केजरीवाल के घर के बाहर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने जब उसकी पत्नी से पूछा तो पता चला कि उसने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। इतना सुनते ही सुरक्षाकर्मियों ने उसे आनन-फानन में अरुणा आसफअली अस्पताल में भर्ती कराया।
बता दें कि केजरीवाल के घर के बाहर जिस शख्स ने जहर खाया वो दिल्ली के डाबरी का रहने वाला अनूप सिंह है। वो जनता दरबार में केजरीवाल से मिलने आया था।
इंसाफ की उम्मीद में पहुंचा केजरीवाल के घर
जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर अनूप सिंह नाम के एक व्यक्ति ने जहर खा लिया। डाबरी से मुख्यमंत्री आवास पर पत्नी के साथ पहुंचने वाले अनूप की पत्नी ने बताया कि वो दोनों मुख्यमंत्री केजरीवाल के जनता दरबार में अपनी गुहार लेकर आए थे।
अनूप की पत्नी के अनुसार डाबरी में उनकी एक दुकान है, जिसे कुछ दबंग लोगों ने कब्जा लिया है। यही नहीं उन्होंने अनूप पर झूठा केस भी दर्ज करवा दिया है।
अनूप की पत्नी ने आगे बताया कि हम कई बार पुलिस के पास मदद के लिए गुहार लगा चुके हैं, लेकिन कोई मदद नहीं मिली। जबकि पुलिस का कहना है कि अनूप ने बस में ही जहर पी लिया था और यहां आने के बाद वो बेहोश हो गया।