{"_id":"027c7f73e3f68e62b1f7d5e6f0cefd3c","slug":"man-suicide-by-jumping-in-front-of-train-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन के आगे कूदकर कारोबारी खत्म कर ली जिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन के आगे कूदकर कारोबारी खत्म कर ली जिंदगी
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sun, 02 Aug 2015 06:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओल्ड रेलवे स्टेशन के पास एक कारोबारी ने शनिवार की रात मालगाड़ी के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मौके से मिले ड्राइविंग लाइसेंस से उनकी पहचान सेक्टर-16 निवासी विनेश मखीजा (41) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विनीश मखीजा पत्नी रुचि के साथ सेक्टर-16 में रहते थे। वह करनाल में पार्टनरशिप में कारोबार करते थे, जबकि पत्नी गुड़गांव में नौकरी करती है। शनिवार की देर शाम विनीश ओल्ड रेलवे स्टेशन पहुंचे और नीलमपुल से पहले रेलवे लाइन के किनारे खड़े थे।
विज्ञापन
इसी दौरान मथुरा से दिल्ली की ओर एक मालगाड़ी गुजरी। उसी के सामने कूदकर विनीश ने आत्महत्या कर ली। गाड़ी के ड्राइवर ने रेलवे अधिकारियों को इसकी सूचना दी। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में ले लिया। उसके पास से ड्राइविंग लाइसेंस और एटीएम कार्ड बरामद हुआ।
विज्ञापन
लाइसेंस से उसकी पहचान हो सकी। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जांच अधिकारी विरेंद्र पाल सिंह का कहना है कि परिजनों ने आत्महत्या के कारणों को नहीं बताया।
इतना जरूर है कि पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। मृतका के परिजन इन दिनों अमेरिका गए हुए हैं। घर में विनीश और रुचि रहते थे। जीआरपी ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।