फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Man stabbed to death while trying to resolve a neighborly dispute; accused arrested

Delhi NCR News: पड़ोसी विवाद शांत कराने गए व्यक्ति की चाकू से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 09:37 PM IST
विज्ञापन
-प्रेम नगर इलाके की घटना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। रोहिणी जिले के प्रेम नगर इलाके में पड़ोसी विवाद को शांत कराने पहुंचे 51 वर्षीय नरेश पाल की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मुख्य आरोपी राजेश कुमार उर्फ राकेश कुमार (30) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।
रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त शशांक जायसवाल ने बताया कि 23 जुलाई रात करीब 11:23 बजे गौरी शंकर एन्क्लेव में चाकू मारने की सूचना मिली। घायल नरेश पाल को परिजन नांगलोई स्थित सोनिया अस्पताल ले गए, जहां रात 11:55 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के सीने के बाईं ओर गहरा चाकू का घाव था। शव को पोस्टमार्टम के लिए संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल की मोर्चरी भेजा गया।
विज्ञापन

जांच में पता चला कि आरोपी राजेश कुमार एक महिला से बर्तन धोने को लेकर बहस कर रहा था। शोर सुनकर नरेश पाल व उनके परिजन बाहर आए और समझौता कराने का प्रयास किया। इसी दौरान आरोपी ने चाकू निकालकर नरेश पाल के सीने में वार कर दिया और फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी अलीगढ़ (यूपी) का मूल निवासी है और प्रेम नगर-तीन में किराये पर रहता था, मुंडका में दिहाड़ी मजदूर है। पुलिस के अनुसार उसे शराब की लत है और घटना के समय उसकी मानसिक व शारीरिक स्थिति की भी जांच की जा रही है। हत्या का चाकू अब तक बरामद नहीं हुआ है, पुलिस रिमांड पर लेकर उसे बरामद करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed