दिल्ली: नाबालिग बेटी के सामने बदमाशों ने पिता को मारा चाकू, हुई मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेगमपुर इलाके में बदमाशों ने घर में घुसकर एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। बदमाश घर से दो मोबाइल और छह हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। शुरुआती जांच के बाद पुलिस को आशंका है कि रंजिश की वजह से हत्या की गई है और हमलावरों ने जांच भटकाने के लिए घटना को लूटपाट की शक्ल दी है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से मामले की जांच में जुटी है।
पुलिस के अनुसार, मृतक की शिनाख्त नरेश कुमार (38) के रूप में हुई है। वह पत्नी निर्मला, चार बेटियों और एक बेटे के साथ राजीव नगर में रहता था। एक माह पहले एक्सीडेंट होने की वजह से फिलहाल वह बेरोजगार था। उसकी पत्नी मायके गई हुई है। सोमवार रात नरेश घर में मौजूद था। इसी दौरान चार लोग घर में घुस गए और उसकी 15 साल की बेटी की गर्दन पर चाकू लगा दिया।
नरेश के विरोध करने पर बदमाशों ने उसकी पिटाई कर दी और उसके कंधे पर चाकू मारकर घर से दो मोबाइल फोन और छह हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन ज्यादा खून निकल जाने की वजह से डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला कि नरेश पहले सुल्तानपुरी में रहता था। कुछ दिन पहले ही वह राजीव नगर में शिफ्ट किया था। एक माह पहले नरेश का कुछ लोगों से झगड़ा हो गया था। आशंका है कि उन्हीं लोगों ने नरेश की हत्या की है।