फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man stabbed to death for using abusive language during conversation

दिल्ली..दोस्ती और हत्या: आप भी दोस्तों से बात करते वक्त रखें इस बात का ख्याल, जान पर भारी पड़ सकती है लापरवाही

Sat, 20 Sep 2025 08:10 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Sat, 20 Sep 2025 08:10 PM IST
सार

विकास के कहने पर उसके दोस्त पवन ने देवेंद्र के पेट में चाकू घोंप दिया। चाकू लगते ही वह वहीं गिर पड़ा। स्थानीय लोगों ने घायल देवेंद्र को बाबू जगजीवन राम अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन
man stabbed to death for using abusive language during conversation
मृतक देवेंद्र की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
loader

विस्तार

दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में बातचीत के दौरान अपशब्द कहने पर एक युवक की दोस्त ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त 26 साल के देवेंद्र के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना के छह घंटे बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि मुख्य आरोपी समेत अन्य भागे हुए आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक 26 साल का देवेंद्र फूल और माला बनाकर बेचने का काम करता था। बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि शुक्रवार रात पुलिस को बाबू जगजीवन राम अस्पताल से एक युवक को चाकू मारे जाने के बाद भर्ती कराए जाने की जानकारी मिली। वहां पुलिस को पता चला कि घायल देवेंद्र को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में मौजूद उसके परिवार वालों ने बताया कि घटना लोअर जीटीके रोड स्थित एंट्री गेट पिकेट के पास हुई है। वहां देवेंद्र और उसके चार दोस्त पवन, विकास, अविनाश और रोहित बातचीत कर रहे थे। देवेंद्र का विकास के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इस दौरान उनके बीच हाथापाई होने लगी। विकास के कहने पर उसके दोस्त पवन ने देवेंद्र के पेट में चाकू घोंप दिया। चाकू लगते ही वह वहीं गिर पड़ा। स्थानीय लोगों ने घायल देवेंद्र को बाबू जगजीवन राम अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करने के बाद हमलावरों की तलाश शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की। पुलिस टीम ने रात में ही आरोपियों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी। पुलिस ने घटना के छह घंटे बाद तीन आरोपियों खड्डा कॉलोनी निवासी रोहित, स्वरूप नगर निवासी अविनाश और जेजे कॉलोनी निवासी पवन को गिरफ्तार कर लिया। 

पुलिस ने पवन के कब्जे से खून से सना चाकू, कपड़े और अन्य साक्ष्य जब्त किए। आरोपियों ने बताया कि बातचीत के दौरान मृतक ने विकास को अपशब्द कह दिया था। इस कारण उन लोगों ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पकड़े गए तीनों आरोपी दिहाड़ी मजदूर हैं। विकास पर पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed