फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man stabbed for refusing to give him a beedi In Delhi

दिल्ली में खौफनाक वारदात: 'गांजा' ने बीड़ी के लिए सुलेमान को चाकू से गोदा, बदमाश की तलाश में पुलिस

Tue, 04 Nov 2025 06:58 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Tue, 04 Nov 2025 06:58 PM IST
सार

चाकू लगने से सुलेमान घायल हो गया। आसपास के लोग पीड़ित को बाबू जगजीवन राम अस्पताल लेकर गए, जहां से सूचना मिलने के बाद पुलिस अस्पताल पहुंची। तब तक डॉक्टरों ने सलमान को लोक नायक अस्पताल रेफर कर दिया। 

विज्ञापन
man stabbed for refusing to give him a beedi In Delhi
बीड़ी ने देने पर युवक पर चाकू से हमला - फोटो : adobe stock

विस्तार

दिल्ली के महेंद्र पार्क के आजादपुर मंडी के पास बीड़ी देने से मना करने पर बदमाश ने पल्लेदार को चाकू से गोद दिया। घायल अवस्था में पीड़ित सुलेमान शाह को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

घटना को अंजाम देकर भागे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उसके ठिकानों पर दबिश दे रही है। जानकारी के मुताबिक, सुलेमान शाह आजादपुर के फल मंडी में पल्लेदारी का काम करता है। महेंद्र पार्क थाने में दर्ज प्राथमिकी में सुलेमान ने बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे वह पीर बाबा गेट के पास खड़ा था। तभी वहां सोनू उर्फ गांजा नाम का युवक आया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सोनू ने उससे बीड़ी मांगी। उसने बीड़ी देने से मना कर दिया। इस बात पर सोनू गुस्से में आ गया और उसे गाली देने लगा। गाली देने से मना करने पर आरोपी ने चाकू निकाल लिया और सुलेमान पर हमला कर वहां से भाग गया। 

विज्ञापन

चाकू लगने से सुलेमान घायल हो गया। आसपास के लोग पीड़ित को बाबू जगजीवन राम अस्पताल लेकर गए, जहां से सूचना मिलने के बाद पुलिस अस्पताल पहुंची। तब तक डॉक्टरों ने सलमान को लोक नायक अस्पताल रेफर कर दिया। 

पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर पीड़ित का बयान दर्ज किया। जांच में पता चला कि सुलेमान और सोनू के बीच पहले भी कई बार कहासुनी हो चुकी है। आरोपी नशे का आदी है और लोगों से झगड़ा करता रहता है। उत्तर पश्चिम जिला के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त सिकंदर सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान कर ली गई है और गिरफ्तारी के लिए उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed