{"_id":"5c75384cbdec22739604619e","slug":"man-shot-dead-body-found-in-railways-track-at-gurgaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"अदालत में पेशी पर गए युवक की गोली मारकर हत्या, यहां मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अदालत में पेशी पर गए युवक की गोली मारकर हत्या, यहां मिला शव
Tue, 26 Feb 2019 06:29 PM IST
vivek shukla
ब्यूरो, अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो, अमर उजाला, गुरुग्राम
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 26 Feb 2019 06:29 PM IST
विज्ञापन
Demo
मारपीट के मामले में सोमवार को साथी के साथ पेशी पर गए सचिन (24) की सोमवार देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। रात करीब साढ़े 11 बजे मृतक का शव गांव दौलताबाद में शमशान घाट के पास सड़क पर पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर शवगृह पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता रामोतार के बयान पर पुलिस ने अमित दलाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक दौलताबाद निवासी सचिन एयरपोर्ट के वेयरहाउस में नौकरी करता था। कुछ समय पहले उसका गांव में किसी से झगड़ा हुआ था। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर अदालत में चालान पेश कर दिया था। उसकी सोमवार को अदालत में पेशी थी जिसके लिए वह सुबह बाइक से अपने घर से निकला था।
वह न्यू पालम विहार निवासी अमित दलाल के साथ अदालत पहुंचा। अमित की भी अदालत में पेशी थी। अदालत ने मामले की सुनवाई के लिए अगली तारीख दे दी। शाम 4 बजे परिजनों ने सचिन से संपर्क किया और समय पर घर पहुंचने की बात कही। रात 8 बजे तक जब सचिन घर नहीं पहुंचा तो उसके भाई ने उसे फोन किया, जिस पर उसने स्वयं के रेलवे स्टेशन के पास होने की बात कही।
विज्ञापन
सचिन के पास शोर सुनाई दे रहा था। इसके बाद उसका फोन बंद हो गया। रात करीब साढ़े 11 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को उसका शव दौलताबाद शमशान घाट के पास होने की सूचना मिली। सचिन को छाती पर एक गोली लगी हुई थी। पोस्टमार्टम करने वाले फॉरेंसिक विशेषज्ञ डॉ. दीपक माथुर ने बताया कि गोली शव के अंदर फंस गई थी। उसके सिर पर चोट के निशान भी है। मगर पुलिस को घटनास्थल पर खून के निशान नहीं मिले। ऐसे में माना जा रहा है कि सचिन को किसी अन्य स्थान पर गोली मारकर उसका शव यहां फेंका गया है।