फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Man runs on metro track to take his bag back

छूटे बैग को लेने मेट्रो ट्रैक पर दौड़ा पड़ा युवक

Wed, 02 Jul 2014 12:54 PM IST
Updated Wed, 02 Jul 2014 12:54 PM IST
विज्ञापन
Man runs on metro track to take his bag back

नोएडा में गोल्फ कोर्स पर मेट्रो में छूटे बैग को लेने के लिए एक युवक ने

विज्ञापन
गाड़ी के पीछे दौड़ लगा दी और सिटी सेंटर स्टेशन तक जा पहुंचा।

मेट्रो ट्रैक पर दौड़ते युवक को देखकर जहां वहां मौजूद लोगों को बड़ी हैरानी हुई वहीं मेट्रो प्रशासन के पसीने छूट गए।

बताया जा रहा है कि दिल्ली में आई तकनीकी खराबी के चलते मेट्रो काफी देरी से चल रही थी, जिससे हादसा होने से टल गया।

लोग हुए हैरान, प्रशासन को छूटे पसीने

Man runs on metro track to take his bag back

जानकारी के अनुसार तकनीकी दिक्कतों के कारण मंगलवार सुबह नोएडा-द्वारका लाइन पर मेट्रो सेवा प्रभावित थी, जिससे स्टेशनों पर गाड़ी का इंतजार करने वालों की भीड़ लगी थी। इस बीच सिटी सेंटर स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर खड़े यात्री ट्रैक पर दौड़ते एक युवक को देख हैरत में पड़ गए।

जानकारी मिलने पर मेट्रो प्रशासन फौरन तुरंत हरकत में आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जैसे ही युवक प्लेटफॉर्म के पास पहुंचा, वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने युवक को पकड़ लिया कंट्रोल रूम में लाकर उससे पूछताछ शुरू की गई।

युवक ने बताया कि वह दिल्ली से आ रहा था। गोल्फ कोर्स स्टेशन पर उतरते समय वह गाड़ी से अपना बैग उठाना भूल गया। प्लेटफॉर्म पर जब तक उसे बैग का ध्यान आया तब तक मेट्रो चल चुकी थी। इस दौरान युवक को कुछ नहीं सूझा और बैग पाने के लिए उसने ट्रैक पर छलांग लगा दी। युवक गाड़ी के पीछे-पीछे गोल्फ कोर्स से सिटी सेंटर तक पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed