{"_id":"69c7eb1e7c6c9aaf2b0ee9ba","slug":"man-robs-engineer-of-iphone-by-hitting-him-on-his-hand-in-a-moving-train-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-129808-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: चलती ट्रेन में इंजीनियर के हाथ पर डंडा मारकर आईफोन लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: चलती ट्रेन में इंजीनियर के हाथ पर डंडा मारकर आईफोन लूटा
विज्ञापन
विज्ञापन
- पीड़ित ने साहस दिखाकर एक बदमाश को दबोचाअमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली कैंट और पटेल नगर के बीच चलती ट्रेन में एक इंजीनियर से आईफोन लूटने का मामला सामने आया है। बदमाशों ने ट्रैक पर खड़े होकर ट्रेन के गेट पर मौजूद पीड़ित के हाथ पर डंडे से हमला कर मोबाइल नीचे गिरा दिया। हालांकि, पीड़ित इंजीनियर ने बहादुरी दिखाते हुए नीचे छलांग लगा दी और एक बदमाश को दबोच लिया।
पीड़ित विशाल कश्यप (22), जो मानेसर की मारुति कंपनी में इंजीनियर हैं, 25 मार्च को पैसेंजर ट्रेन से गुरुग्राम से पटेल नगर जा रहे थे। विशाल मूल रूप से सपरिवार बिजनौर यूपी में रहते हैं। कीर्ति नगर के पास ट्रेन की रफ्तार धीमी होते ही ट्रैक पर खड़े दो युवकों ने उन पर हमला कर दिया। विशाल ने पीछा कर एक आरोपी अरुण तंवर (33) को पकड़ लिया, जबकि उसका साथी फोन लेकर फरार हो गया। मौके पर मौजूद भीड़ ने पकड़े गए बदमाश की जमकर धुनाई कर दी।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल विशाल और आरोपी दोनों का डीडीयू अस्पताल में उपचार कराया। पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर गिरफ्तार आरोपी से उसके फरार साथी के बारे में पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन