पार्क ले जाकर चाचा ने किया दो वर्षीय मासूम से दुष्कर्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली के कालकाजी थाना क्षेत्र में दो वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित बच्ची आरोपी युवक के पड़ोस में रहती थी और उसे चाचा बोलती थी।
बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी दीपक (19) को गिरफ्तार कर लिया है।
वह दिल्ली के पत्राचार विभाग से ग्रेजुएशन कर रहा है। पुलिस के अनुसार नौ दिसंबर को सर्वोदय कैंप, कालकाजी निवासी दीपक बच्ची को खिलाने के बहाने सुनसान पार्क में ले गया और उससे दुष्कर्म किया।
आरोपी खुद घर ला रहा था बच्ची
इस दौरान बच्ची को ढूंढते हुए जब उसकी मां पार्क पहुंची, उस समय आरोपी बच्ची को पार्क से बाहर लेकर आ रहा था। बताया गया है कि उस समय बच्ची बेहोशी जैसी हालत में थी।
घर पहुंचने पर बच्ची की हालत को देख पीड़ित परिवार ने आरोपी के परिजनों को यह बता बताई। आरोपी के परिजनों ने पीड़ित परिवार को धमकाना और समझौते के लिए दबाव डालना शुरू कर दिया।
बच्ची की तबीयत खराब होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों ने शुक्रवार को पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।