{"_id":"948206ac60407203de46261875da68c6","slug":"man-raped-women-for-six-years-in-gurgaon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह साल तक किया दुष्कर्म, फिर शादी से किया इनकार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह साल तक किया दुष्कर्म, फिर शादी से किया इनकार
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Thu, 25 Dec 2014 08:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक युवती ने डाक के जरिए शिकायत भेजकर भोंडसी के ही रहने वाले एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया।
विज्ञापन
शिकायत पत्र के आधार पर पुलिस ने युवक को नामजद करते हुए जीरो एफआईआर दर्ज कर उसे अलीगढ़ के कवारसी थाने के लिए भेज दिया है।
भोंडसी थाना पुलिस को डाक के जरिए मिली शिकायत में अलीगढ़़ के रामपुर की रहने वाली युवती ममता (काल्पनिक नाम) ने कहा कि भोंडसी के रहने वाले युवक जितेंद्र पुत्र हंसराज ने उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया।
करीब छह साल पहले जितेंद्र का संपर्क उक्त युवती से हुआ था। वह युवती से मिलने अलीगढ़ जाता था। इस बीच दोनों के बीच शारीरिक सम्बंध भी बन गए। इसके बाद जब युवती ने शादी की बात की तो जितेंद्र घरवालों से बात करने की बात कहकर इसे टालता रहा।
विज्ञापन
युवती का आरोप है कि पिछले छह साल से जितेंद्र उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। इस बीच वह दो बार गर्भवती भी हुई लेकिन जितेंद्र ने उसकी मर्जी के खिलाफ अबॉर्शन करवा दिया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी के अनुसार शिकायती पत्र डाक के माध्यम भोंडसी थाना में आया। मामला भोंडसी थाने का नहीं होने के बावजूद पुलिस ने शून्य एफआईआर दर्ज अलीगढ़ के कवारसी थाने में भेज दिया गया है।