फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man raped three minor girls of delhi two man and two women arrested

पापी प्रकाश ने तोड़े सपने: दिल्ली की तीन नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म, बॉलीवुड में काम करने जा रही थीं मुंबई

Thu, 11 Aug 2022 06:03 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 11 Aug 2022 06:03 PM IST
सार

पीड़ितों ने बताया कि उस घर में दो अन्य महिलाएं भी थीं। वारदात के अगले दिन जब लड़कियों ने प्रकाश से मुंबई भेजने के लिए कहा तो उसने कहा कि वह तीनों को राजस्थान लेकर जाएगा। प्रकाश तीनों को लेकर कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पहुंचा। जहां किसी तरह लड़कियां उससे बचकर निकलने में कामयाब रहीं।

विज्ञापन
man raped three minor girls of delhi two man and two women arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से बेगमपुर, रोहिणी ले जाकर 10वीं कक्षा की तीन छात्राओं के साथ दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी ने छात्राओं को शराब पिलाकर व नशे की गोलियां खिलाकर उनके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इसके बाद छात्राओं को शादी कराने की झांसा देकर बेचने के लिए चंडीगढ़ ले जा रहा था। किसी तरह छात्राएं आरोपियों के चुंगल से निकल कर करोलबाग पहुंचीं। डिफेंस कॉलोनी थाना पुलिस ने मामला दर्जकर दो महिलाएं ज्योति और रूकसाना व बंगाली लाल शर्मा और संदीप उर्फ सेंकी नामक व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी प्रकाश उर्फ संजय उर्फ मिंटू को गिरफ्तार करने लिए दिल्ली-एनसीआर में छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार एक छात्रा गोविंदपुरी (15), दूसरी ग्रेटर कैलाश (15) व तीसरी चिराग दिल्ली (14) में रहती हैं। ये डिफेंस कॉलोनी स्थित सरकारी स्कूल में दसवीं कक्षा में पढ़ती हैं। ये छात्राएं 6 अगस्त को स्कूल से मुंबई जाने के लिए निकली थीं। ये साथ में अपने कपड़े व दो-दो हजार रुपये ले गई थीं। ये ऑटो से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचीं। यहां पर इनको प्रकाश नाम का आरोपी मिला। इन्होंने प्रकाश से मुंबई की ट्रेन पूछी। उसने बताया कि मुंबई के लिए आज कोई ट्रेन नहीं जाएगी। उसने कहा कि मुंबई के लिए कल ट्रेन जाएगी। छात्राओं ने कल तक किसी ओयो होटल में रूकने की बात कही तो आरोपी अपने बहन के घर ले जाने के बहाने छात्राओं को बेगमपुर ले गया। 

यहां पर घर में ज्योति, रूकसाना, बंगाली लाल शर्मा व संदीप पहले से मौजूद थे। आरोप है कि यहां छात्राओं को जबरदस्ती शराब पिलाई गई। इसके बाद उन्हें नशे की गोलियां दी गईं। इसके बाद आरोपी प्रकाश ने तीनों छात्राओं के साथ बारी-बारी से नशे की हालत में दुष्कर्म किया। वह आठ अगस्त को शादी का झांसा देकर छात्राओं को चंडीगढ़ ले जाने की बात कहकर घर से निकला। दरअसल वह छात्राओं को बेचने चंडीगढ़ ले जा रहा था। किसी तरह बचकर ऑटो से करोल बाग पहुंचीं और इसके बाद पुलिस को सूचना दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस को नोटिस भेज मांगा ब्यौरा

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से अगवा कर तीन छात्राओं के साथ दुष्कर्म के मामले में दिल्ली महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस को नोटिस भेजा है। महिला आयोग ने पुलिस को 14 अगस्त तक नोटिस का जवाब दाखिल करने के लिए कहा है। नोटिस में आयोग ने पुलिस से मामले की एफआईआर की कॉपी मुहैया करने के लिए कहा है। साथ ही गिरफ्तार और फरार आरोपियों की जानकारी, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उठाए जा रहे कदम के बारे में अवगत करवाने के लिए कहा है। 
 

विज्ञापन

नोटिस में आयोग ने पूछा है कि छात्राओं को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (सीडब्ल्यूसी) में पेश किया गया है या नहीं। आयोग सीडब्ल्यू के सभी आदेशों की प्रति उपलब्ध करवाने के लिए कहा है। मामले में अब तक की गई कार्रवाई से अवगत करवाने के लिए कहा है। आयोग ने रेलवे स्टेशनों और उसके आस पास महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल के प्रस्तावित कदम के बारे में जानकारी मांगी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed