कुत्तों से बचने के लिए छिपी थी युवती, झुग्गी में खींचकर किया रेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांडव नगर इलाके में शुक्रवार शाम बाजार से खरीदारी करके लौट रही किशोरी से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़िता को अपनी झुग्गी में खींचकर उसके साथ रेप किया।
परिजनों की शिकायत पर पांडव नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार 15 वर्षीय किशोरी परिजनों के साथ शशि गार्डन स्थित झुग्गी में रहती है।
शुक्रवार शाम परचून की दुकान से खरीदारी करने गई थी। लौटते समय रास्ते में कुत्तों का झुंड देखकर वह दीवार की आड़ में छिप गई।
छिपे हुए देख युवक ने झुग्गी में खींचा
किशोरी को दीवार के पीछे छिपे हुए देख पास ही झुग्गी में मौजूद एक युवक ने उसे अपनी झुग्गी में खींच लिया और उसके साथ रेप किया। किशोरी ने किसी तरह आरोपी के चंगुल से अपने को छुड़ाया और भागकर अपने घर पहुंची।
उसने अपनी मां को सारी बात बताई। परिजन तुरंत किशोरी को लेकर आरोपी की झुग्गी में पहुंचे लेकिन तब तक आरोपी युवक वहां से फरार हो चुका था। परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने किशोरी का मेडिकल करवाया। दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पांडव नगर थाना पुलिस ने रेप और पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर लिया।
पुलिस अधिकारियों ने कार्रर्वाई करते हुए देर रात आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान आशीष (20) के रूप में हुई है।