{"_id":"5d4cbd398ebc3e6d03543a5f","slug":"man-raped-around-one-year-minor-admitted-in-hospital-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक: पॉश सिविल लाइंस इलाके में डेढ़ साल की मासूम से दरिंदगी, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मनाक: पॉश सिविल लाइंस इलाके में डेढ़ साल की मासूम से दरिंदगी, हालत गंभीर
Fri, 09 Aug 2019 05:54 AM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Abhishek Singh
Updated Fri, 09 Aug 2019 05:54 AM IST
विज्ञापन
डेढ़ साल की मासूम के साथ दुष्कर्म
- फोटो : Social Media (File Photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के पॉश सिविल लाइंस इलाके में दरिंदगी की तमाम हदें पार कर दी गईं। नशे में धुत पड़ोसी युवक ने डेढ़ साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म किया। बच्ची के गायब होने के बाद उसकी तलाश के लिए पुलिस ने दर्जनभर टीमें बनाई तो देर रात बच्ची और आरोपी राजपुर रोड स्थित जंगल में मिल गए।
विज्ञापन
पुलिस ने 25 वर्षीय आरोपी को मौकेे से ही गिरफ्तार कर लिया, जबकि मासूम की हालत नाजुक होने पर उसे एलएनजेपी अस्पताल भेजा गया। आरोपी मूल रूप से बरेली का रहने वाला है और अपने भांजों के पास दिल्ली आता रहता है। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, बच्ची अपने परिवार के साथ सिविल लाइंस इलाके में रहती है। इसके परिवार में माता-पिता व अन्य सदस्य हैं। मासूम का पिता इधर-उधर काम कर परिवार का भरण-पोषण करता है। बुधवार रात करीब 9:00 बजे बच्ची घर के बाहर खेलते हुए गायब हो गई थी।
विज्ञापन
काफी तलाश के बाद भी बच्ची नहीं मिली तो रात करीब 10 बजे पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने 13-14 टीमों का गठन कर बच्ची की तलाश शुरू कर दी। रात करीब 1:00 बजे राजपुर रोड के जंगल के अंदर बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी तो पुलिस अंदर पहुंची। वहां से बच्ची को बरामद कर आरोपी को दबोच लिया।
शराब के नशे में धुत होकर आरोपी ने घटना को अंजाम दिया। बच्ची की हालत गंभीर देखकर उसे पहले नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे एलएनजेपी अस्पताल रेफर कर दिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
'सीएम और एलजी आवास के पास हुई वारदात'
घटना की जानकारी मिलते ही सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा होने लगी। अलका लांबा ने ट्वीट कर जानकारी दी कि वारदात सीएम और एलजी आवास के पास हुई। शायद इसकी जानकारी उनको नही होगी। कोई उसको न्याय दिलवाने नहीं आया।