{"_id":"5c32e26cbdec2256ad22db06","slug":"man-murdered-by-dog-owner-in-delhi-after-he-threw-stones-on-dog-accuse-on-run-police-probes","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में कुत्ते के लिए कत्लः बचाव में युवक ने कुत्ते को मारा पत्थर, मालिक ने गोली से उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में कुत्ते के लिए कत्लः बचाव में युवक ने कुत्ते को मारा पत्थर, मालिक ने गोली से उड़ाया
Mon, 07 Jan 2019 10:54 AM IST
अर्पना दुबे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अर्पना दुबे
Updated Mon, 07 Jan 2019 10:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छोटी-छोटी बातों पर लोगों का गुस्सा किस तरह से बढ़ता जा रहा है इसका बड़ा उदाहरण दिल्ली में देखा जा सकता है। मामला उत्तर-पूर्वी दिल्ली का है, जहां एक कुत्ते के लिए उसके मालिक ने युवको गोली से उड़ा दिया।
विज्ञापन
दरअसल, दिल्ली की वेलकम कॉलोनी में एक युवक ने कुत्ते को पत्थर मारा तो उसके मालिक ने उस युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक अफाक(30) रविवार को सड़क पर टहलने निकला था। इसी दौरान एक कुत्ता उसके ऊपर भौंकने लगा।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी अतुल ठाकुर ने बताया कि उस कुत्ते ने अफाक को काटने की कोशिश भी की। इसी वजह से अफाक ने कुत्ते को भगाने के लिए उसे पत्थर मार दिया।
जब कुत्ते के मालिक महताब ने देखा कि अफाक उसके कुत्ते को पत्थर मार रहा है, तो वह तुरंत अपने घर में गया और बंदूक लेकर बाहर आया। पहले दोनों के बीच में कुछ कहासुनी हुई, उसके बाद महताब ने अफाक को गोली मार दी।
विज्ञापन
घटना के बाद अफाक को तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। इस वक्त आरोपी महताब फरार है और पुलिस इस मामले की जांच के साथ ही आरोपी की तलाश में जुटी है।