फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man misdeeds and molested innocent girl in badarpur delhi bitten every part of body with his teeth

हैवानियत की हदें पार: हैवान ने मासूम से की दरिंदगी, शरीर के हर अंग पर दांतों से काटा, बच्ची की हालत देख सिहर उठी मां

Thu, 16 Jun 2022 05:44 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 16 Jun 2022 05:44 PM IST
सार

दिल्ली में मासूम से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। 30 साल के आरोपी ने आठ साल की मासूम के साथ हैवानियत की हदें पार कर दीं। दरिंदे ने मासूम के हर अंग पर दांतों से काटा। इतना ही नहीं वो तड़पती और गिड़गिड़ाती रही पर हैवान को रहम न आया।

विज्ञापन
man misdeeds and molested innocent girl in badarpur delhi bitten every part of body with his teeth
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण-पूर्व दिल्ली के बदरपुर इलाके में आठ वर्ष की बच्ची के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने बच्ची को घर में अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही उसने अपने दांतों से बच्ची के शरीर पर कई जगह काटा। बच्ची के शरीर पर काटने की वजह से 20 से ज्यादा घाव के निशान बने हुए हैं। बच्ची को एम्स में भर्ती कराया गया है। बदरपुर थाना पुलिस ने बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी राहुल को बुधवार रात को पलवल को गिरफ्तार कर लिया है। बृहस्पतिवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया।  

विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार बच्ची अपनी माता के साथ बदरपुर के एक इलाके में रहती है। उसका पिता काफी समय पहले दोनों को छोड़कर चला गया था। बच्ची की मां एक फैक्टरी में काम करके परिवार को चलाती है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, महिला सोमवार सुबह ड्यूटी पर चली गई थी। शाम को वह लौटी तो बेटी लहूलुहान पड़ी थी और शरीर पर काटने के निशान थे। बच्ची डरी-सहमी थी। पूछने पर बच्ची ने बताया कि इमारत में रहने वाला अंकल उसका मुंह दबाकर जबरन कमरे में ले गया और साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन

 बच्ची का शरीर का ऐसा कोई अंग नहीं है, जहां आरोपी ने काटा न हो। एम्स में भर्ती बच्ची की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। बच्ची बहुत ज्यादा डरी-सहमी हुई है और उसकी काउंसलिंग कराई गई है। डॉक्टरों ने बच्ची को अपनी निगरानी में रखा है। 
 

आरोपी को पलवल से किया गया गिरफ्तार
दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी ईशा पांडेय ने बताया कि बच्ची के साथ दुष्कर्म की सूचना 15 जून को मिली थी। पीड़ित को एम्स में भर्ती कराया गया है। पीड़ित बच्ची की मां ने बताया कि आरोपी गांव जगदीशपूरा, आगरा निवासी राहुल पुत्र राहुल दो दिन पहले ही इमारत में रहने आया था। आरोपी राहुल ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। बदरपुर थाना पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी की तलाश शुरू की है। आरोपी को पकड़ने के लिए एसआई राजीव गौतम की देखरेख में चार टीमें बनाई गईं। पुलिस टीम ने राहुल को मोबाइल सर्विलांस के आधार पर बुधवार रात गांव बामिनीखेड़ा जिला पलवल हरियाणा से उसकी बुआ के घर से गिरफ्तार किया। राहुल नशे का आदी है। 
 

विज्ञापन

चीखने पर बच्ची के साथ मारपीट भी की

अधिकारियों के अनुसार, इस घटना के बाद बच्ची बहुत ज्यादा दहशत में है। इकलौती बेटी की हालत देखकर उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल है। पीड़ित बच्ची ने अपनी मां को बताया कि आरोपी ने गलत काम करते समय उसके मुंह में कपड़ा ठूस दिया था। जब वह दर्द से रोने लगी तो आरोपी ने उसकी पिटाई भी कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed