{"_id":"5b75b19942c79256f0717c44","slug":"man-misbehave-with-woman-then-obscene-video-uploaded-to-facebook","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महिला से दोस्ती कर किया दुष्कर्म, फिर फेसबुक पर डाली अश्लील वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला से दोस्ती कर किया दुष्कर्म, फिर फेसबुक पर डाली अश्लील वीडियो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 16 Aug 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा इलाके में एक शख्स ने महिला से दोस्ती कर उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर उसकी अश्लील क्लिप और फोटो खींच कर ब्लैकमेल करने लगा।
जब पीड़िता ने मिलना-जुलना बंद कर दिया तो आरोपी ने फेसबुक पर उसका फर्जी अकाउंट बनाकर अश्लील क्लिप, फर्जी फोटो और मोबाइल नंबर डाल दिया, जिससे पीड़िता के पास अश्लील कॉल्स और मैसेज आने लगे।
पीड़िता ने परिवार को आपबीती बताई तो आरोपी धमकाने घर तक पहुंच गया। सूचना पर पुलिस ने आरोपी आकाश (24) को गिरफ्तार कर मोबाइल बरामद कर लिया है, जिसमें पीड़िता के अश्लील क्लिप और फोटो मौजूद है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक सलमा (26) (बदला हुआ नाम) परिवार के साथ भजनपुरा इलाके में रहती है और शादीशुदा है। चार-पांच माह पूर्व सलमा की दोस्ती आकाश नामक युवक से हुई।
आरोपी घुमाने की बात कर पीड़िता को आनंद विहार के होटल में ले गया, जहां उसने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने सलमा की अश्लील क्लिप और फोटो तैयार कर ली। इसके बाद पीड़िता को ब्लैकमेल करने लगा।

पीड़िता ने आरोपी से मिलने-जुलने से इंकार किया तो फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर उसकी अश्लील क्लिप डाल दी। इधर, पीड़िता के मोबाइल पर अश्लील कॉल्स आने लगे तो उसे फर्जी अकाउंट के बारे में पता चला।
पीड़िता ने आपबीती परिवार को बताई। परिवार ने जब आकाश से संपर्क किया तो वह उल्टा धमकाने लगा। सोमवार को आरोपी सलमा का पीछा करते हुए उसके घर पहुंच गया।
परिवार की सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू की। पीड़िता ने अपने फोन पर आए मैसेज और क्लिप पुलिस को मुहैया कराए। इधर, पुलिस ने पीड़िता का जगप्रवेशचंद अस्पताल में मेडिकल कराकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आकाश प्राइवेट नौकरी करता है।