फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Man leaves home for fear of wife Delhi police found it in one and a half year

दिल्ली: पत्नी के डर से हुआ था घर से गायब, पुलिस ने डेढ़ वर्ष में ढूंढा, शराब पीने को लेकर दंपती में होता था झगड़ा

Tue, 01 Dec 2020 09:20 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 01 Dec 2020 09:20 AM IST
विज्ञापन
Man leaves home for fear of wife Delhi police found it in one and a half year
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
राजधानी दिल्ली के सुंदर नगरी, नंद नगरी में रहने वाला एक व्यक्ति पत्नी के डर से घर से गायब हो गया। पत्नी ने अपने चचेरे भाई पर अपहरण करने का संदेह जाहिर किया। चचेरे भाई का पॉलीग्राफ टेस्ट भी करवाया। नोएडा पुलिस ने मामले को दिल्ली पुलिस पर डाल दिया। 
विज्ञापन


हाईकोर्ट के आदेश के बाद दिल्ली पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट(एएचटीयू) ने पति को मेवात से ढूंढ लिया। फिलहाल व्यक्ति पत्नी के साथ ही रह रहा है। दिल्ली पुलिस अधिकारियों की माने तो पति शराब पीता था। इस कारण दोनों में झगड़ा होता था। 
विज्ञापन


झगड़े व डर के चलते पति घर छोड़कर चला गया था। इस मामले में अब हाईकोर्ट में आठ दिसंबर को सुनवाई है। अपराध शाखा डीसीपी मोनिका भारद्वाज ने बताया कि सुंदर नगरी में रहने वाली महिला कोसर जमान का पति मो. मारगूब अहमद(35) 12 अप्रैल, 2019 को गायब हो गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मो. मारगूब पेमेंट लेने नोएडा गया था। इसके बाद अपने घर नहीं लौटा। कोसर जमान ने सेक्टर-150 नोएडा के नॉलेज पार्क थाने में गुमशुदगी की शिकायत दी थी। नोएडा पुलिस ने कोसर जमान को ये कहकर दिल्ली भेज दिया कि मो. मारगूब की आखिरी लोकेशन दिल्ली में थी। 

कोसर जमान जहांगीर व नंदनगरी थाने में घूमती रही, मगर मामला दर्ज नहीं हुआ। महिला ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की। हाईकोर्ट ने 14 अक्तूबर, 20 को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा को मामला दर्जकर महिला के पति को ढूंढने के आदेश दिए। 

मामले की जांच एएचटीयू के इंस्पेक्टर अमलेश्वर राय को दी गई। कोसर ने अपने चचेरे भाई  हारून पर पति का अपहरण करने का संदेह जाहिर किया।

हारून का पॉलिग्राफी टेस्ट कराया गया, मगर कुछ नहीं निकला। आखिरकार अमलेश्वर राय की देखरेख में एसआई(महिला) सुमन व एएसआई गजेन्द्र की टीम ने मो. मारगूब को गांव पाटूका, शाजाद प्लांट, सोहना हरियाणा से ढूंढ लिया।

मो. मारगूब को उसे पत्नी के हवाले कर दिया गया है। यहां ये सीमेंट व रोहड़ी से मिक्चर बनाने वाले प्लांट में काम कर रहा था। हारून मो. मारगूब का भी दोस्त है। उसने पत्नी से झगड़ा होने के कारण अपना मोबाइल हारून को दे दिया था और ये कहकर चला गया था कि अगर वह जिंदा रहा तो फिर मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed