फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Man kills wife, goes to police station; says, "I killed her in a fit of rage."

Delhi NCR News: पत्नी की हत्या कर पहुंचा थाने, बोला- गुस्से में मार डाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 08:15 PM IST
विज्ञापन
नजफगढ़ के गोपालनगर में वारदात, तवे से सिर पर ताबड़तोड़ वार कर की हत्या
विज्ञापन

आरोपी ने मानसिक बीमारी का किया दावा, मेडिकल रिकॉर्ड की जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नजफगढ़ इलाके में घरेलू विवाद खूनी वारदात में बदल गया। तवे से ताबड़तोड़ वार कर पत्नी सरिता की हत्या करने के बाद 43 वर्षीय पति दिनेश पटेल खुद बाबा हरिदास नगर थाने पहुंचा और पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी के खुलासे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, जहां महिला का शव घर में पड़ा मिला। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उसके मानसिक बीमारी से जुड़े दावों की भी जांच की जा रही है।
द्वारका जिले के पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने बताया कि दिनेश पटेल पत्नी सरिता और दो बेटों के साथ गोपाल नगर में रहता था। बड़ा बेटा इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहा है, जबकि छोटा बेटा पांचवीं कक्षा का छात्र है। रविवार सुबह दिनेश थाने पहुंचा और ड्यूटी अधिकारी को बताया कि शनिवार रात किसी बात पर पत्नी से उसका झगड़ा हुआ था। गुस्से में उसने घर में रखे तवे से सरिता के सिर पर कई वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शुरुआत में पुलिस को आरोपी की बात पर विश्वास नहीं हुआ। इसके बाद पुलिस टीम उसे साथ लेकर उसके घर पहुंची। पुलिस ने क्राइम और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस अब घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन

दो महीने पहले ही चली गई थी दिनेश की नौकरी
प्रारंभिक जांच में पता चला कि दिनेश और सरिता की शादी वर्ष 2005 में हुई थी। सरिता का मायका भी गोपाल नगर में ही है। दिनेश पहले एक आईटी कंपनी में कार्यरत था, जबकि सरिता एक निजी कंपनी में नौकरी करती थी। पुलिस के अनुसार, करीब दो महीने पहले दिनेश की नौकरी चली गई थी। इसके बाद वह मानसिक तनाव में रहने लगा था और उसकी पत्नी से अक्सर छोटी-छोटी बातों पर विवाद होता था। पूछताछ में आरोपी ने भी स्वीकार किया कि शनिवार रात हुए विवाद के दौरान उसने गुस्से में हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा-सिजोफ्रेनिया से पीड़ित हूं
पूछताछ के दौरान आरोपी ने दावा किया कि वह पिछले दो-तीन वर्षों से सिजोफ्रेनिया से पीड़ित है और उसका इलाज राम मनोहर लोहिया अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने उसके मेडिकल दस्तावेज अपने कब्जे में लेकर उनकी जांच शुरू कर दी है। अधिकारी यह भी पता लगा रहे हैं कि क्या आरोपी ने हाल के दिनों में अपनी दवाएं लेना बंद कर दिया था। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed