फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Man kills his wife in front of their children in Delhi

मां को बचाने के लिए भागे बच्चे फिर भी क्रूर पिता ने दौड़ा-दौड़ा कर हथौड़े से कूचा पत्नी का सिर

Tue, 24 Apr 2018 09:52 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 24 Apr 2018 09:52 AM IST
विज्ञापन
Man kills his wife in front of their children in Delhi

बाहरी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में एक शख्स ने बच्चों के सामने ही अपनी पत्नी की सिर पर हथौड़े से वारकर हत्या कर दी। मृतका की शिनाख्त सविता (39) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


आरोपी ने झगड़े के दौरान अपनी पत्नी के सिर पर हथौड़े के 20 से अधिक वार किए। बच्चों के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। सविता को संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मंगोलपुरी थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी विनोद कुमार (41) की तलाश शुरू कर दी है। बाहरी जिला पुलिस की दो टीमें आरोपी की तलाश कर रही है।

सेल्सगर्ल थी महिला

पुलिस के मुताबिक, सविता अपने परिवार के साथ एस-ब्लॉक मंगोलपुरी में रहती थी। करीब 18 साल पहले सविता की झांसी निवासी विनोद से शादी हुई थी।

इनके यहां तीन बच्चे है। सविता एक मॉल में सेल्सगर्ल की नौकरी करती थी। वहीं विनोद छोटा-मोटा काम करता था।

पिछले कुछ दिनों से वह बेरोजगार भी था। सविता की द्रोपदी ने बताया कि पिछले कई सालों से सविता व विनोद के बीच अनबन चल रही थी। कई बार हाथापाई के बाद बात बढ़कर पुलिस तक पहुंची।

पुलिस ने कई बार विनोद को चेतावनी देकर छोड़ा था। मार्च में हुए झगड़े के बाद भी विनोद ने सविता को बुरी तरह पीटा था, जिसके बाद विनोद 10 दिन जेल में भी रहकर आया था।

एेसे घटी घटना

झगड़े के कारण पिछले कुछ माह से विनोद अपनी मां विमला के साथ पहली मंजिल पर रह रहा था। वहीं सविता ग्राउंड फ्लोर पर बच्चों के साथ रह रही थी।

आरोप है कि सोमवार सुबह करीब 8.00 बजे विनोद ने सविता के साथ झगड़ा शुरू कर दिए। इसी दौरान उसने पत्नी के सिर पर हथौड़े से हमला कर दिया। बच्चे अपनी मां को बचाने दौड़े, लेकिन आरोपी बेरहमी से सविता को पीटता रहा।  

इधर सविता ने अपनी जान बचाने की भी बहुत कोशिश की। घर के हर कौने में वह भागी, लेकिन आरोपी ने दौड़ा-दौड़ाकर उस पर हमला किया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए संजय गांधी अस्पताल भेज दिया है। तीनों ही मासूमों का रोते-रोते बुरा हाल है। इधर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed