फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man killed who stopped taking drugs in toilet premises in delhi

पब्लिक टॉयलेट में शराब पीने से रोकने पर नशेड़ियों ने युवक को चाकुओं से गोदकर मार डाला

Thu, 08 Jun 2017 09:54 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 08 Jun 2017 09:54 AM IST
सार

- शौचालय परिसर के पास नशा करने से रोकने पर दिया वारदात को अंजाम 
- नांगलोई इलाके की घटना, चार से पांच आरोपी थे शामिल 

विज्ञापन
man killed who stopped taking drugs in toilet premises in delhi

विस्तार

नांगलोई इलाके में मंगलवार शाम कुछ युवकों को टोकना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हुआ। चार से पांच आरोपियों ने युवक के पेट में आधा दर्जन बार चाकू से हमलाकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान राहुल के रूप में हुई है।
विज्ञापन


परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, राहुल अपने परिजनों के साथ मुंडका इलाके में रहता था। राहुल और उसकी मां नांगलोई स्थित पंजाबी मार्केट में बने शौचालय परिसर की देखरेख करते हैं।
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक, मंगलवार शाम राहुल साढ़े पांच बजे शौचालय के पास पहुंचा। उस समय आस-पास रहने वाले कुछ लोग नशा कर रहे थे। राहुल ने उन लोगों को चले जाने के लिए कहा। इस बात को लेकर उनके बीच झगड़ा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

man killed who stopped taking drugs in toilet premises in delhi

हालांकि, लोगों के समझाने पर सभी आरोपी वहां से उस समय चले गए। कुछ देर बाद वहां चार-पांच आरोपी हाथ में चाकू लेकर राहुल के पास पहुंचे और उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। राहुल के चिल्लाने पर सभी आरोपी फरार हो गए।

​लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि आरोपियों ने उस पर आधा दर्जन बार चाकू से हमला किया। फिलहाल, पुलिस मामला दर्जकर आरोपियों की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed