तीन बेटियों के बाद गर्भवती हुई पत्नी, नाराज पति ने उतारा मौत के घाट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा भले ही पूरे देश में गूंज रहा हो, लेकिन विजयनगर थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन बेटियों के पैदा होने के बाद पत्नी फिर से गर्भवती हुई तो पति ने चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी।
हत्या के बाद शव को बोरे में बंद कर आरोपी पति मोपेड पर लादकर उसे नाले में फेंक आया। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी पति को गिरफ्तार कर उसके पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू और मोपेड भी बरामद कर ली है।
एएसपी मनीषा सिंह ने बताया कि 25 अगस्त को क्रासिंग्स सिटी के पास नाले से बोरे में बंद महिला का शव मिला था। दो दिन बाद उसकी शिनाख्त डूंडाहेड़ा निवासी महिला संजना के रूप में हुई। शव का पोस्टमार्टम कराया गया तो चाकू से हत्या किए जाने की पुष्टि हुई।
इसके बाद मृतका के भाई दरभंगा बिहार निवासी राजेश पोद्दार ने संजना के पति राजीव पोद्दार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने राजीव को गिरफ्तार कर सख्ती से पूछताछ की तो उसने हत्या की बात कबूल की और हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद करा दिया।
हत्या कर थाने में दर्ज करा दी थी गुमशुदगी
मूलरूप से गांव उसरी पोखर, दरभंगा बिहार का रहने वाला हत्यारोपी पति राजीव पोद्दार ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसकी पहले से ही छह साल, चार साल और तीन साल की तीन बेटियां हैं। अब तीन माह से उसकी पत्नी फिर गर्भवती थी। वह चार लड़कियों का खर्च नहीं उठा सकता था। इस बात को लेकर घर में पत्नी से झगड़ा रहता था। झगड़े की वजह से उसने पत्नी की हत्या कर दी।
एएसपी मनीषा सिंह ने बताया कि हत्यारोपी पति राजीव ने बताया कि 19 अगस्त को ही उसने पत्नी संजना की हत्या कर दी थी। रात में हत्या के बाद उसने शव बोरे में रखा और मोपेड पर आगे खाली जगह पर लाद लिया। देर रात करीब दो बजे वह शव को क्रासिंग्स सिटी के पास नाले में फेंक दिया था।
पुलिस को चकमा देने के लिए 22 अगस्त को राजीव पोद्दार खुद विजयनगर थाने पहुंचा और पत्नी की गुमशुदगी दर्ज करा दी। उसने बताया था कि पत्नी कहीं चली गई है। इसके बाद पुलिस भी उसे तलाश रही थी। 25 अगस्त को संजना का शव सड़ी गली हालत में मिला था, इसकी वजह से उसकी शिनाख्त कर पाना मुश्किल हो रहा था।