फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man killed mother in law over pakodas attacked wife arrested after three months

पकौडे़ परोसने पर सास की हत्या और पत्नी पर जानलेवा हमला कर हुआ फरार, पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार

Wed, 19 Sep 2018 11:58 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 19 Sep 2018 11:58 AM IST
विज्ञापन
man killed mother in law over pakodas attacked wife arrested after three months
हत्यारोपी अफरोज - फोटो : अमर उजाला

सास की हत्या और गर्भवती पत्नी पर जानलेवा हमला करने के आरोपी अफरोज को उत्तर पश्चिम जिला के स्पेशल स्टाफ ने गाजीपुर से गिरफ्तार किया है। वह गाजीपुर के बदेसर गांव का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित कर रखा था।

विज्ञापन


आरोपी ने खुलासा किया है कि सास और सालियों के आने के बाद घर में बन रहे पकवान से नाराज होकर उसने यह कदम उठाया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जिला पुलिस उपायुक्त असलम खान ने बताया कि 21 जून को पुलिस को सूचना मिली कि केशवपुरम के लुहार वाली गली में युवक ने पत्नी शाहिस्ता और उसकी मां फबीजा को चाकू मार दिया है।
विज्ञापन


अस्पताल में फबीजा की मौत हो गई थी। अफरोज की की पत्नी तीन माह की गर्भवती थी। स्पेशल स्टाफ ने अफरोज के फोन को सर्विलांस पर लगाकर उसे गाजीपुर के बारियन गांव से दबोच लिया। अफरोज ने बताया कि घटना से कुछ दिन पहले उसकी सास फबीजा, अपनी बेटियों व एक पांच साल के बेटे के साथ उसके घर पर आई थी। उस समय तंगहाली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि शादी के कुछ माह बाद जब अफरोज की सास उसके घर पर आकर रहने लगी तो अक्सर ही दोनों के झगड़े होने लगे। तंगहाली में चल रहे परिवार के लिए एक दिन अफरोज की सास ने पकोड़े बना दिए और कुछ उसके लिए रख दिए। जब वह काम से लौटा तो उसकी सास से ठंडे पकौड़े परोसने पर कहासुनी हो गई।

जब अफरोज की पत्नी ने बीच बचाव किया तो गुस्से में अफरोज ने उस पर कई बार चाकू से हमला कर दिया। जब सास शाइस्ता बेटी को बचाने आयी तो अफरोज ने उस पर भी हमला कर दिया और फरार हो गया।  झगड़े के दौरान उसने पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। जब वह भागने लगा तो उसकी सास ने उसने रोकने का प्रयास किया तो उसने सास पर भी चाकू से हमला कर फरार हो गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed