फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man killed girl because she refused to accept his friendship with another boy

इंस्टा, इश्क और पहली नजर का प्यार: कातिल रिजवान ने बताई सायरा के मर्डर की असल वजह, गैर संग देखकर बनाया प्लान

Thu, 17 Apr 2025 09:55 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Thu, 17 Apr 2025 09:55 PM IST
सार

पूछताछ के दौरान रिजवान ने सायरा की हत्या की बात स्वीकार कर ली। उसने बताया कि करीब तीन माह पूर्व आनंद ग्राम इलाके में काम के दौरान उसने सायरा को देखा था। एक झलक देखते ही उसे सायरा से प्यार हो गया। 

विज्ञापन
man killed girl because she refused to accept his friendship with another boy
सायरा हत्याकांड में रिजवान गिरफ्तार - फोटो : freepik

विस्तार

बस एक नजर देखने के बाद इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती का इतना खतरनाक अंत होगा किसी ने सोचा भी नहीं था। जी हां दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने सोमवार रात जीटीबी एंक्लेव इलाके में सायरा परवीन (20) नामक युवती की गोली मारकर हत्या करने की गुत्थी को सुलझा लिया है। पुलिस ने युवती के इंस्टाग्राम वाले एक दोस्त को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

बातचीत के बाद मिलने जुलने लगे थे दोनों
पकड़े गए आरोपी की पहचान सुंदर नगरी निवासी रिजवान (19) के रूप में हुई है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती होने के बाद सायरा ने रिजवान से बातचीत के अलावा मिलना भी शुरू कर दिया था, लेकिन उसने रिजवान के प्यार के प्रस्ताव को ठुकरा दिया। इस बीच रिजवान ने सायरा को किसी अन्य युवक के साथ देख लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या के बाद करनाल भाग गया था रिजवान
रिजवान ने सायरा को उस युवक से दूर रहने के लिए भी कहा, लेकिन सायरा ने इसके लिए मना कर दिया। बदला लेने की नियत से रिजवान ने योजना बनाकर सायरा की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी हरियाणा के करनाल भाग गया था। अब पुलिस आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद करने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन

सीसीटीवी से हुई पहचान
अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त संजय कुमार सैन ने बताया कि जीटीबी एंक्लेव में सायरा की हत्या के बाद सनसनी फैल गई थी। लोकल पुलिस के अलावा अपराध शाखा के इंस्पेक्टर पंकज मलिक, रोहित कुमार व अन्यों की टीम ने पड़ताल की। सीसीटीवी से आरोपी रिजवान की पहचान हो गई।

ढाबे से दबोचा गया रिजवान
छानबीन के दौरान आरोपी अपने घर से गायब मिला। टेक्निकल सर्विलांस की मदद से पुलिस को पता चला कि वारदात के बाद आरोपी हरियाणा के करनाल भाग गया है। एक टीम को तुरंत वहां भेजा गया। बुधवार देर रात रिजवान को करनाल के एक ढाबे से दबोच लिया गया। आरोपी ने उसे समय वह ही कपड़े पहने हुए थे जो वारदात के समय पहने हुए थे।

एक झलक देखकर हो गया था रिजवान को सायरा से प्यार...
पूछताछ के दौरान रिजवान ने सायरा की हत्या की बात स्वीकार कर ली। उसने बताया कि करीब तीन माह पूर्व आनंद ग्राम इलाके में काम के दौरान उसने सायरा को देखा था। एक झलक देखते ही उसे सायरा से प्यार हो गया। उसने इंस्टाग्राम पर सायरा को ढूंढा तो वह उसे मिल गई। पहले पहले इंस्टा पर चैट करने लगे। बाद में कॉल पर बात भी होने लगी।

दूसरे लड़के को छोड़ने को राजी नहीं थी सायरा
कुछ दिनों बाद रिजवान कई बार सायरा से मिला। उसने सायरा के सामने प्यार का प्रस्ताव रखा, लेकिन उसने मना कर दिया। इस बीच एक सूनसान जगह पर रिजवान ने सायरा को एक अन्य युवक के साथ देखा। उसने सायरा से उस लड़के को छोड़ने के लिए कहा तो वह इसके लिए तैयार नहीं हुई। रिजवान को सायरा पर गुस्सा आ गया।

बना ली सायरा की हत्या की योजना...
दूसरे युवक के साथ सायरा को रिजवान बर्दाश्त नहीं कर पा रहा था। उसने सायरा की हत्या की योजना बनाई। 12 अप्रैल को वह अपने दोस्त से तमंचा व कुछ कारतूस लेकर आया। 14 अप्रैल को रिजवान ने सायरा से इंस्टा पर संपर्क किया। रात आठ बजे उसे कॉलोनी के गेट पर मिलने के लिए कहा गया। रात को सायरा वहां पहुंच गई। बातचीत करते हुए वह सायरा कुछ दूर ले गया। उसने सायरा से दोबारा दूसरे युवक को छोड़ने के लिए कहा कि सायरा ने इनकार कर दिया। इस बात पर आग बबूला हो गया और उसने तमंचा निकालकर सायरा को दो गोली मार दी। बाद में वह मौके से भाग गया। जाते-जाते उसने तमंचा फरमान नामक युवक को दे दिया। पुलिस उसकी भी तलाश कर रही है।

राहुल हत्याकांड से संबंध है या नहीं पता लगा रही पुलिस...
नवंबर माह में छेड़छाड़ का विरोध करने पर सलमान और अरबाज नामक युवक ने राहुल नामक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी थी। दरअसल सलमान सायरा के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। राहुल ने इसका विरोध किया था। सबक सिखाने की नियत से वारदात को अंजाम दिया गया। सायरा इस मामले की मुख्य गवाह थी।

वहीं रिजवान भी सुंदर नगरी का रहने वाला है, इसका भाई फारूक नंद नगरी थाने का बीसी है। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि राहुल हत्याकांड से सायरा हत्याकांड के तार तो नहीं जुड़े। पुलिस इसका पता लगा रही है। रिजवान के परिवार में माता-पिता के अलावा छह भाई व दो बहन हैं, वह वेल्डिंग का काम करता है।

इंस्टाग्राम मैसेज चलाने के लिए लेता था गूगल ट्रांसलेट की मदद...
रिजवान महज नौवीं कक्षा तक पढ़ा था। लेकिन उसे सोशल मीडिया का जबरदस्त क्रेज था। यही वजह था कि वह अंग्रेजी के मैसेज को ट्रांसलेट करने के लिए गूगल ट्रांसलेट की मदद लेता था। सायरा भी अंग्रेजी में मैसेज लिखती थी। वह उनको डिकोड करने के लिए दूसरे एप का भी इस्तेमाल करता था। रिजवान को लोकल पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed