{"_id":"5da82d458ebc3e016b6b0cdb","slug":"man-jumps-inside-the-lions-cage-in-delhi-zoological-park","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिड़ियाघर में शेर के बाड़े के अंदर कूदा युवक, अटकी लोगों की सांसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिड़ियाघर में शेर के बाड़े के अंदर कूदा युवक, अटकी लोगों की सांसें
Thu, 17 Oct 2019 03:16 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Prachi Priyam
Updated Thu, 17 Oct 2019 03:16 PM IST
विज्ञापन
रेहान खान
- फोटो : अमर उजाला
राजधानी दिल्ली में चिड़ियाघर घूमने गए एक युवक ने ऐसा कदम उठा लिया कि पूरे प्रबंधन समेत वहां मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घूमने-फिरने के लिए चिड़ियाघर आया एक युवक अचानक सबके बीच से निकलकर शेर के बाड़े में कूद गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
युवक को शेर के सामने छलांग लगाते देख चिड़िघर में चीख-पुकार मच गई। लोगों ने बताया कि इससे पहले कि वहां मौजूद लोग उसे रोक पाते, वह बाड़े के अंदर कूद गया और सीधा शेर के सामने जाकर बैठ गया। हैरान करने वाली बात यह है कि युवक शेर के सामने बैठा रहा, लेकिन शेर ने उसे कुछ नहीं किया।
विज्ञापन
आनन-फानन में चिड़ियाघर के सुरक्षाकर्मी भी बाड़े में कूद पड़े और शख्स की जान बचा कर उसे सुरक्षित बाहर लाया। बताया जा रहा है कि वह शख्स मूलत: बिहार के चंपारण का रहने वाला है और फिलहाल दिल्ली के सीलमपुर में रहता है। इस युवक का नाम रेहान खान है। वह मानसिक रूप से कमजोर है। फिलहाल रेहान को पुलिस थाने ले गई है और पूछताछ की जा रही है।
राष्ट्रीय प्राणी उद्यान के पीआरओ रियाज खान ने कहा कि रेहान खान को गार्ड ने रोकने की कोशिश की फिर भी वह शेर का बाड़े में कूद गया। वह कहता रहा कि मैं मरने आया हूं, मुझे मत बचाओ। हम लोग मौके पर पहुंचे और उसे एक सीढ़ी दी लेकिन वह नहीं सुना। तब हम लोगों ने शेर को शांत कराया और उसे बचा लिया।
Riyaz Ahmed Khan,PRO,National Zoological Park, Delhi: Rehan Khan jumped into lion's enclosure,guards tried to stop him.He kept saying,'I've come to die,don't rescue me.' We all rushed to the spot,gave him a ladder but he did not listen. Then we tranquilised the lion & rescued him https://t.co/4LnjtPI4AA pic.twitter.com/4IQMdyHN0P
— ANI (@ANI) October 17, 2019