फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Man jumps in front of metro at Mandi House metro station

मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन के आगे कूदा युवक, मौत

Tue, 23 Apr 2019 05:36 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 23 Apr 2019 05:36 AM IST
विज्ञापन
Man jumps in front of metro at Mandi House metro station
metro - फोटो : फाइल फोटो

ब्लू लाइन के मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन पर सोमवार रात एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली। मेट्रो सुरक्षा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के कारण 40 मिनट से ज्यादा देर तक यात्रियों को परेशान होना पड़ा। खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सोमवार रात करीब 8:30 बजे पुलिस को मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन पर एक युवक के ट्रेन के आगे कूदने की सूचना मिली। इस घटना के चलते मौके पर पुलिस और मेट्रो कर्मी पहुंचे। हादसे के चलते ट्रेन के चालक ने इमरजेंसी ब्रेक भी लगाए, लेकिन युवक ट्रेन के नीचे आने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में एलएनजेपी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मृतक की उम्र करीब 35 साल बताई गई है, लेकिन देर रात तक खबर लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। हादसे के कारण द्वारका से वैशाली और नोएडा जाने वाली ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएमआरसी ने इस बाबत स्टेशनों पर और मेट्रो ट्रेनों में यात्रा में विलंब की जानकारी दी। वहीं पीक ऑवर में स्टेशनों और ट्रेनों में फंसे यात्रियों ने सोशल मीडिया के जरिये शिकायतें कीं। हादसे के कारण यात्रियों को ट्रेनों के लिए आधे घंटे से ज्यादा देर तक इंतजार करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed