फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man give three talaq to wife for Dowry in Dadri

दहेज की मांग पूरी न करने से नाराज था पति, शादी के 5 महीने बाद ही दे दिया तीन तलाक

Thu, 30 Aug 2018 08:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, दादरी
ब्यूरो, अमर उजाला, दादरी Updated Thu, 30 Aug 2018 08:47 PM IST
विज्ञापन
man give three talaq to wife for Dowry in Dadri
फाइल फोटो

दहेज में दो लाख नगदी और कार की मांग पूरी नहीं किए जाने पर विवाहिता से मारपीट कर घर से निकाल दिया। उसके बाद पीछे से आकर तीन तलाक दे दिया। मामले की शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से की गई है।

विज्ञापन

        
पुलिस ने बताया कि नगर के मोहल्ला मेवातियान निवासी मटरू मेवाती की बेटी गुलिस्तां का निकाह 10 मार्च 2018 को बुलंदशहर के गांव मीठेपुर निवासी शहजाद उर्फ  मिन्नी के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज के साथ हुआ था। निकाह के दौरान मटरू मेवाती ने अपनी हैसियत से अधिक दहेज दिया था। निकाह के कुछ दिन तक तो सब ठीक रहा।
विज्ञापन


उसके बाद ससुराल के लोग गुलिस्तां से मारपीट कर दहेज में कार और दो लाख नगदी की मांग करने लगे। बेटी को परेशान करने पर बुधवार को वह उसकी ससुराल गए और समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह दहेज की जिद पर अड़े रहे और विवाहिता से मारपीट कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर से बाहर निकल कर जैसे ही विवाहिता पिता के साथ चलने लगी तो पीछे से पति शहजाद ने तीन बार तलाक कह दिया, जिससे परेशान होकर विवाहिता के परिजन सीधे एसएसपी के पास पहुंचे और शिकायत की। उसके बाद एसएसपी ने दादरी कोतवाली भेज दिया।


बृहस्पतिवार को गुलिस्तां के परिजन दादरी कोतवाली पहुंचे। पुलिस क्षेत्राधिकारी सतीश कुमार से मिले और कार्रवाई की मांग की। पुलिस क्षेत्राधिकारी मामले में संज्ञान लेते हुए जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed