फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man give poison to Wife with the help of girlfriend in delhi

गर्लफ्रेंड की मदद से पत्नी को पिलाया जहर, दोनों गिरफ्तार

Sat, 04 May 2019 06:57 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 04 May 2019 06:57 AM IST
विज्ञापन
man give poison to Wife with the help of girlfriend in delhi
मृतक पूजा - फोटो : अमर उजाला

अपने बचपन के प्यार को पाने के लिए एक मेकेनिकल इंजीनियर ने गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वाली पत्नी की हत्या कर दी। साजिश के तहत आरोपी ने अपनी प्रेमिका के जरिये पत्नी को जहरीला पदार्थ पिलाया और फिर इसे खुदकुशी की शक्ल देने की कोशिश की, लेकिन साक्ष्य और सुबूत के आगे उनकी साजिश विफल हो गई और किशनगढ़ थाना पुलिस ने आरोपी को उसकी गर्लफ्रेंड के साथ गिरफ्तार कर लिया। गर्लफ्रेंड गुरुग्राम की मल्टीनेशनल कंपनी में काम करती थी।

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त देवेंद्र आर्या ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान किशनगढ़ निवासी राहुल कुमार मिश्रा (32) और मयूर विहार निवासी पद्मा (33) के रूप में हुई है। 16 मार्च को किशनगढ़ थाना पुलिस को फोर्टिस अस्पताल से एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत की सूचना मिली। मृतका की पहचान पूजा राय (26) के रूप में हुई।
विज्ञापन


जांच में पता चला कि किशनगढ़ निवासी पूजा को उसके पति राहुल ने अस्पताल में भर्ती कराया था। मामले की जानकारी एसडीएम को दी गई। पुलिस ने पूजा के शव का डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया। उधर, एसडीएम ने पूजा के परिवार वालों का बयान दर्ज कर लिया। 27 अप्रैल को पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिली, जिसमें हत्या की आशंका जताई गई थी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों के बयान विरोधाभासी थे
तकनीकी सर्विलांस में जो तथ्य सामने आए, उससे पूजा के पति और उसकी गर्लफ्रेंड पद्मा पर शक गहरा गया। सर्विलांस से पता चला कि हत्या की वारदात से पहले पद्मा पूजा के पास आई थी। उसके बाद पुलिस ने पूजा के पति और पद्मा से पूछताछ की, जिसमें दोनों के बयान विरोधाभासी थे। उससे पुलिस का शक और ज्यादा गहरा गया। पुलिस ने दोनों से कड़ाई से पूछताछ की, जिसमें उन लोगों ने अपराध कबूल कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed