फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Man found dead in suspicious condition in delhi.

मालिक से मिलने गया कर्मचारी और वापस आई लाश

Sun, 16 Nov 2014 10:37 PM IST
Updated Sun, 16 Nov 2014 10:37 PM IST
विज्ञापन
Man found dead in suspicious condition in delhi.

शकरपुर इलाके में एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसकी शिनाख्त कुलदीप (22) के रूप में हुई। परिजनों ने उसके मालिक पर हत्या का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


वहीं कुलदीप के मालिक राजेंद्र गुप्ता का कहना है कि मिर्गी का दौरा पड़ने के बाद उसकी मौत हुई। परिजनों ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करते हुए दुर्गापुरी चौक पर कुलदीप का शव रखकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


पुलिस केे मुताबिक कुलदीप परिवार के साथ गली नंबर-5, हरदेवपुरी में रहता था। इसके परिवार में माता-पिता केे अलावा दो भाई हैं। कुलदीप साहिबाबाद स्थित एक मॉल में आचार की दुकान पर काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकान का मालिक राजेंद्र गुप्ता शकरपुर इलाके में रहता है। कुलदीप के भाई चंद्रशेखर के मुताबिक शनिवार सुबह फोन कर मालिक राजेंद्र ने कुलदीप को शकरपुर स्थित घर बुलाया था।

शव रखकर किया प्रदर्शन, लगाया जाम

Man found dead in suspicious condition in delhi.

इस बीच परिवार को दोपहर 12 बजे सूचना मिली कि गंभीर हालत में कुलदीप को प्रीत विहार के निजी अस्पताल मेें भर्ती कराया गया है। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। राजेेंद्र ने परिवार को कुलदीप के दौरा पड़ने की बात की।

परिवार के मुताबिक कुलदीप के चेहरे और गले पर चोट के निशान थे। इसी बात से नाराज होेकर परिजनों ने दुर्गापुरी चौक पर शव रखकर प्रदर्शन किया। अधिकारियों ने परिजनों को किसी तरह समझा बुझा कर वहां से हटाया।

पूर्वी जिला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed