{"_id":"5d6d79698ebc3e93c31583e2","slug":"man-flying-kite-with-chinese-manjha-in-seelampur-police-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीः युवक को पतंग उड़ाना पड़ा महंगा, पुलिस ने किया गिरफ्तार, सामने आई यह वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीः युवक को पतंग उड़ाना पड़ा महंगा, पुलिस ने किया गिरफ्तार, सामने आई यह वजह
Tue, 03 Sep 2019 01:49 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 03 Sep 2019 01:49 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
चीनी मांझे को लेकर पुलिस सख्त हो गई है। रविवार शाम को उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर में पुलिस ने चीनी मांझे से पतंग उड़ा रहे एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान मोहम्मद आसिफ (19) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से चीनी मांझा और पतंग बरामद की है।
विज्ञापन
पुलिस पूछताछ कर इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वह मांझा कहां से लेकर आया था, क्योंकि पुलिस उस दुकानदार के खिलाफ भी कार्रवाई करेगी। हालांकि अपराध जमानती था, इसलिए उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि शनिवार और रविवार को जिले में स्पेशल ड्राइव चलाकर सीलमपुर, न्यू उस्मानपुर और सोनिया विहार में 12 मामले दर्ज किए गए।
विज्ञापन