फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man files divorce in court and allege wife that she chats on whats app with other boys dont allow me

'पत्नी व्हाट्सऐप पर रातभर दूसरे लड़कों से चैटिंग करती है, मुझे पास आने नहीं देती, चाहिए तलाक'

Mon, 25 Jun 2018 04:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 25 Jun 2018 04:52 PM IST
विज्ञापन
man files divorce in court and allege wife that she chats on whats app with other boys dont allow me
तलाक

व्हाट्सऐप किस तरह हमारी जिंदगी में हावी होता जा रहा है और रिश्तों के टूटने का कारण बन रहा है उसका सबसे बड़ा उदाहरण है दिल्ली की एक अदालत में सामने आया ताजा मामला। यह मामला इतना गंभीर है कि बात तलाक तक पहुंच गई।

विज्ञापन


गौरतलब है कि एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के चैट्स जो उसने दूसरे लोगों को किए थे, पढ़कर कोर्ट से तलाक की गुहार लगाई है। शख्स ने व्हाट्सऐप चैटिंग को आधार बनाते हुए पत्नी के चरित्र पर सवाल उठाए हैं और एक साल पहले हुई शादी को खत्म करने की मांग की है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार इस शख्स की याचिका पर प्रधान जज ए.के.सरपाल ने उसकी पत्नी को नोटिस भेजा। नोटिस मिलने पर महिला कोर्ट में पेश हुई और सभी आरोपों को गलत बताया। इसके बाद अदालत ने दोनों पक्षों को सुलह की एक कोशिश के लिए काउंसिलिंग सेल में भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी हमेशा उससे दूर-दूर रही, कभी अपने नजदीक तक नहीं आने दिया

man files divorce in court and allege wife that she chats on whats app with other boys dont allow me
तलाक

सिर्फ यही नहीं याचिकाकर्ता पति ने अपनी याचिका में पत्नी और उसके परिवारवालों पर भी क्रूरता का आरोप लगाया है। उसने याचिका में कहा है कि उसकी शादी पिछले साल 7 मई को बिना दहेज व दिखावे के हुई थी। वह भागीरथी विहार में रहता है और पत्नी दिल्ली के ही शाहदरा की रहने वाली है।

उसने आगे बताया है कि शादी के बाद से ही दोनों के बीच संबंध कभी अच्छे नहीं रहे। पत्नी हमेशा उससे दूर-दूर रही, कभी अपने नजदीक तक नहीं आने दिया। पति का ये भी आरोप है कि पत्नी उसकी सैलरी आते ही छीन लेती है और अन्य सदस्यों पर खर्च भी नहीं करने देती।

'अश्लील फोटो, विडियो शेयर करती है'

man files divorce in court and allege wife that she chats on whats app with other boys dont allow me
व्हाट्सऐप - फोटो : self

याचिकाकर्ता पति ने पत्नी पर आरोप लगाया कि पत्नी देर रात तक व्हाट्सऐप पर चैट करती है और संबंध बनाने से भी इनकार करती है। पति ने आरोप लगाया है कि एक दिन उसने अपनी पत्नी की व्हाट्सऐप चैटिंग पढ़ ली।

पता चला कि वह कई लड़कों से अश्लील और भद्दी बातें करती है। अश्लील फोटो, वीडियो शेयर करती है। आरोपों से जुड़ी हार्ड डिस्क भी याचिकाकर्ता ने कोर्ट को सौंपी है। 

पति का ये भी आरोप है कि उसने पत्नी के माता-पिता के सामने पत्नी से बात की तो उन्होंने कहा कि वो सब बेटी के पुराने दोस्त हैं। सारी बातें भूल जाओ। जब उसने विरोध किया तो उन्होंने उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। पति ने जब पत्नी और उसके परिवार के क्रूर व्यवहार पर पुलिस में शिकायत की तो जवाब में उन्होंने भी कंप्लेंट करा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed