{"_id":"591884aa4f1c1b3430850e4a","slug":"man-file-plea-in-court-after-divorce-wife-via-sms","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"SMS पर तलाक देकर कानूनी मान्यता लेने कोर्ट पहुंचा पति, कहा- साथ रहना हराम है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
SMS पर तलाक देकर कानूनी मान्यता लेने कोर्ट पहुंचा पति, कहा- साथ रहना हराम है
भोला पांडेय/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Mon, 15 May 2017 09:05 AM IST
विज्ञापन
triple talaq
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम में अपने ससुर के मोबाइल पर एसएमएस भेजकर पत्नी को तलाक देने वाला पति कानूनी मान्यता लेने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। अर्थात उसने पत्नी को तलाक दे दिया और बाद में कोर्ट में याचिका दायर कर पत्नी से तलाक लेने की मांग है। इस पूरे मामले की असली जड़ पति पत्नी के संबंध बेहतर न होना माना जा रहा है।
विज्ञापन
यही नहीं आरोपी पति के परिवारवालों ने लड़की पक्ष के परिवारवालों पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का मामला भी दर्ज कराया है। गुरुग्राम पुलिस घटना की जांच कर रही है। फिलहाल आरोपी पति अब पत्नी को रखने के लिए कतई तैयार नहीं है। उसका कहना है कि अब जो कुछ भी होगा कोर्ट में ही होगा।
विज्ञापन
बता दें कि दादरी(ग्रेटर नोएडा) निवासी सलमा नामक युवती ने पति सूरतनगर फेज दो निवासी आजाद पर पांच लाख रुपये का दहेज न देने पर एसएमएस से तलाक देने का आरोप लगाया है और दादरी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। अमर उजाला से बातचीत करते हुए आरोपी पति आजाद ने कहाकि पत्नी सलमा 12 नंवबर 2016 को मायके में शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपने भाई सज्जाद के साथ चली गई थी।
विज्ञापन
करीब छह महीने बाद अचानक बगैर किसी सूचना के वह 14 अप्रैल को वापस आयी। उसके साथ पिता मोहम्मद इकबाल समेत 20-25 लोग और भी थे। आजाद का आरोप है कि घर पहुंचते ही सलमा के परिजन उसके पिता आस मोहम्मद और मां नसरफी पर टूट पड़े। मां के कपड़े फाड़ दिए और पिता को घसीटते हुए बाहर लेकर जमकर मारापीटा। जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई। छह दिनों तक उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।
लड़की पक्ष पर लगाए मारपीट के आरोप
triple talaq
- फोटो : अमर उजाला
मारपीट के दौरान आजाद घर में था लेकिन किसी अनहोनी के डर से वह बाहर नहीं निकला। उसने 100 नंबर पर फोनकर पुलिस को घटना की सूचना दी और 15 अप्रैल को राजेंद्र नगर थाने में सलमा के पिता हकीम उर्फ इकबाल, चाचा हबीब समेत चार पांच अन्य लोगों के खिलाफ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया।
एफआईआर दर्ज होने के बाद 16 अप्रैल को आजाद ने एमएसएस से ससुर के मोबाइल पर तीन तलाक का मैसेज भेजकर अगले दिन कोर्ट में पत्नी से संबंध तोड़ने के लिए याचिका दायर कर दी।
आगामी पांच जून को सुनवाई होनी है। फिलहाल आजाद और उसका परिवार इस मामले में कोई सुलह समझौते के मूड में नहीं हैं। उनका कहना है कि कोर्ट का जो भी फैसला होगा, वही मानेंगे।
एफआईआर दर्ज होने के बाद 16 अप्रैल को आजाद ने एमएसएस से ससुर के मोबाइल पर तीन तलाक का मैसेज भेजकर अगले दिन कोर्ट में पत्नी से संबंध तोड़ने के लिए याचिका दायर कर दी।
आगामी पांच जून को सुनवाई होनी है। फिलहाल आजाद और उसका परिवार इस मामले में कोई सुलह समझौते के मूड में नहीं हैं। उनका कहना है कि कोर्ट का जो भी फैसला होगा, वही मानेंगे।