अचानक मातम में बदला नए साल का जश्न, 10वीं मंजिल से गिरा युवक
- दोस्तों के साथ फ्लैट में मना रहा था नए साल का जश्र
यूनिवर्ड गार्डन की 10वीं मंजिल से गिरकर युवक की मौत
- दोस्तों के साथ फ्लैट में मना रहा था नए साल का जश्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रविवार रात को नए साल का जश्र उस वक्त मातम में बदल गया जब दसवीं मंजिल से एक युवक जमीन पर आ गिरा। गिरते ही उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार मूल रूप से पंजाब निवासी हितेश सैनी हर्बल प्रोडक्ट का काम करता है और गुरुग्राम के यूनिवर्ड गार्डन में पत्नी व दो बच्चों के साथ रहता है। उसने प्रेम विवाह किया था।
रविवार को उसके घर पर नए साल का जश्र मनाया जा रहा था। इस दौरान उसके दोस्त आए हुए थे। देर रात करीब डेढ़ बजे वह बालकनी में आया और यहां से नीचे गिरकर उसकी मौत हो गई। जश्र का माहौल मातम में बदल गया।
इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया। मामले की जांच कर रहे एएसआई मनोज ने बताया कि युवक की मौत संदिग्ध है। युवक का पैर फिसला है या वह स्वयं कूदा है अथवा किसी ने उसे धक्का दिया है।
इसका खुलासा नहीं हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके गुरुग्राम पहुंचने पर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।