{"_id":"e543f6de2eb179a1294cf6e64d09bac3","slug":"man-drinks-acid-instead-of-liquor","type":"story","status":"publish","title_hn":"इतना नशा! तेजाब को शराब समझ पी गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इतना नशा! तेजाब को शराब समझ पी गया
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 23 Jan 2014 11:51 AM IST
विज्ञापन
किसी को इतना नशा कैसे हो सकता है कि वह तेजाब को शराब समझ जाए। यही नहीं वह उस शख्स ने तेजाब को शराब समझ पी भी लिया।
विज्ञापन
दिल्ली के हर्ष विहार में शराब के नशे में अरुण कुमार (25) ने गलती से तेजाब पी लिया। इलाज के दौरान जीटीबी अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक, गली नंबर-7, प्रताप नगर निवासी अरुण प्राइवेट नौकरी करता था। उसकी दो साल पहले शादी हुई थी। बताया जा रहा है कि मंगलवार को वह घर में शराब पी रहा था। इस बीच नशे में उसने शराब की जगह पास में रखा तेजाब पी लिया।
तेजाब पीते ही अरुण की हालत बिगड़ गई। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।