फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Man dragged his elder brother for 3 km over a land dispute in Alipur New Delhi.

दिल्ली में सनसनीखेज वारदात: बड़े भाई को कार से मारी टक्कर, 3KM तक बोनट पर लटकाकर घसीटा, कुचलने का किया प्रयास

Sun, 15 Oct 2023 06:53 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 15 Oct 2023 06:53 PM IST
सार

पीड़ित के भतीजे ने आरोपी कार का पीछा किया और इस दौरान उसने पूरी घटना की वीडियो बना लिया। पीड़ित शख्स को पास के अस्पताल में मेडिकल करवाने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
Man dragged his elder brother for 3 km over a land dispute in Alipur New Delhi.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

नई दिल्ली के अलीपुर इलाके में प्रॉपर्टी विवाद में एक शख्स ने बड़े भाई को अपनी क्रेटा कार से कुचलने की कोशिश की। टक्कर लगने के बाद पीड़ित जान बचाने के लिए कार की बोनट पकड़कर लटक गए। आरोप है कि छोटा भाई करीब तीन किलोमीटर तक कार को आड़ी-तिरछी चलाकर, उन्हें कार से गिराकर कुचलने की कोशिश करता रहा और फिर उन्हें सड़क पर गिराकर फरार हो गया। 

विज्ञापन

पीड़ित के भतीजे ने आरोपी कार का पीछा किया और इस दौरान उसने पूरी घटना की वीडियो बना लिया। पीड़ित शख्स को पास के अस्पताल में मेडिकल करवाने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पीड़ित की पहचान हरियाणा के सोनीपत स्थित सेक्टर 15 निवासी राजेश कुमार के रूप में हुई है। राजेश ने दावा है कि वह दिल्ली पुलिस में कार्यरत थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सात साल पहले वह स्वेच्छा से सेवानिवृत हो गए थे। उसके बाद वह दवा का कारोबार करने लगे। पुलिस को दिए बयान में उन्होंने बताया कि उनका अपने छोटे भाई महेश के साथ प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। यह विवाद आनंद पर्वत औद्योगिक क्षेत्र के एक प्लॉट को लेकर है। इस प्लॉट को उन्होंने किराए पर दे रखा है। गुरुवार को बुराड़ी एसडीएम ने प्लॉट को सील कर दिया गया। 

विज्ञापन

शुक्रवार को इसी मामले में उनकी पेशी थी। वह अपनी महिंद्रा एक्सयूवी कार से निकले। कार में उसके साथ भतीजा अंकित भी मौजूद था। दोपहर 12 बजे अलीपुर इलाके में स्थित हनुमान मंदिर से थोड़ा आगे पुस्ता रोड पर जाम लगा हुआ था। वह कार से उतरकर जाम खुलवा रहे थे। तभी पीछे से उनका छोटा भाई महेश क्रेटा कार में आया और उन्हें टक्कर मार दी। जिससे वह बोनट पर गिर गए। इसके बाद वह बोनट को पकड़कर लटक गए। महेश कार को तेजी से भगाने लगा। 

राजेश मदद के लिए चिल्लाते रहे लेकिन आरोपी भाई ने कार नहीं रोकी। वह उन्हें बोनट से गिराने की कोशिश करने लगा। वह कार को आरी तिरछी चला रहा था। राजेश को कार के बोनट पर लटका देख भतीजा अंकित ने कार का पीछा किया और अपने मोबाइल से वीडियो बनाने लगा। करीब तीन किलोमीटर दूर जाकर राजेश कार से नीचे गिर गए और उन्हें चोट लगी। भतीजे अंकित ने पुलिस को घटना की जानकारी देकर राजेश को अस्पताल लेकर गए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों भाइयों के बीच प्रॉपर्टी का विवाद चल रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed