{"_id":"2eaa602824cbafc7c19a48be97d30635","slug":"man-died-of-hitension-wire-curent","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 28 Jul 2014 05:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद सेक्टर-30 क्षेत्र में एक युवक की हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत हो गई। युवक घर की छत पर बैठा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार 30 वर्षीय दिलीप अपने परिवार के साथ सेक्टर-30 क्षेत्र के ऐतमादपुर में रहता था। वह राज मिस्त्री का काम करता था।
दिलीप की पत्नी प्रीति ने बताया कि दिलीप शाम को काम से घर वापस आया था, इसके बाद खाना खा कर करीब 7:00 बजे वह घर की छत पर टहलने चला गया। इस दौरान उसने हाथ में वाइपर लिया हुआ था।
विज्ञापन
दिलीप छत पर बनी दीवार पर बैठा हुआ था, तभी उसने वाइपर को ऊपर उठाया और उसका लोहा ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार से छू गया।
इससे उसमें करंट आ गया। इससे दिलीप को जोरदार झटका लगा और वह आंगन में आ गिरा। परिजनों ने उसे बीके अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन