{"_id":"5b4ce8344f1c1b50748b54dc","slug":"man-died-in-road-accident-after-heavy-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम से लौट रहा था शख्स, नहीं पता था रास्ते में मौत कर रही है इंतजार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काम से लौट रहा था शख्स, नहीं पता था रास्ते में मौत कर रही है इंतजार
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 17 Jul 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
demo pic
मानसून के दौरान दिल्ली की सड़कों पर हुए गड्ढों को लेकर प्रशासन नहीं चेता है। समयपुर बादली में रविवार रात को प्रशासन की इसी लापरवाही का एक बाइक सवार युवक शिकार हो गया। अंधेरा होने के कारण बाइक सवार गड्ढे को नहीं देख पाया। गड्ढे में बाइक का पहिया जाते ही उसका संतुलन बिगड़ा और वह गिर गया।
विज्ञापन
सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हादसे के समय बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहना था, जिसकी वजह से उसके सिर में गंभीर चोट लगी और उसे जान गंवानी पड़ी। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, मृतक की शिनाख्त बंटी वर्मा (24) के रूप में हुई है। वह मूलरूप से पटना का रहने वाला था। वह फैक्टरी में काम करता था। यहां अपने दोस्तों के साथ खेड़ाकलां गांव में किराये पर रहता था।
विज्ञापन
रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे पुलिस को सूचना मिली कि समयपुर बादली से खेड़ाकलां जाने के दौरान नहर के पीछे एक बाइक सवार युवक दुर्घटना का शिकार हो गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक स्थानीय लोग उसे अस्पताल पहुंचा चुके थे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
मौके पर छानबीन के दौरान पुलिस ने पाया कि बाइक का हैंडल मुड़ गया है। जहां खून पड़ा था, उससे 20 मीटर पहले एक गड्ढा था। एक चश्मदीद ने बताया कि घटना के समय बंटी तेज रफ्तार में बाइक चला रहा था। अंधेरा होने की वजह से वह गड्ढा नहीं देख पाया। गड्ढे में पहिया जाते ही अनियंत्रित होकर बाइक गिर गई और करीब 20 मीटर तक घिसटती चली गई। हेलमेट नहीं होने की वजह से बंटी के सिर में गंभीर चोट लगी।