फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man died due to fire, was trying to destroy beehive

मधुमक्खियों को मारने के लिए आग लगाना पड़ा महंगा, जान दे कर चुकानी पड़ी कीमत 

Mon, 19 Mar 2018 10:12 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 19 Mar 2018 10:12 AM IST
विज्ञापन
man died due to fire, was trying to destroy beehive
beehive

ये तो आपने जरूर सुना होगा कि किसी ने मधुमक्खियों को मारने के लिए आग जलाई लेकिन ये शायद ही सुना हो कि उसकी जलाई हुई आग से वो खुद ही मर गया हो..

विज्ञापन


बता दें कि दिल्ली के बवाना इलाके में एक 62 वर्षीय व्यक्ति अपने घर के बाहर मधुमक्खियों से काफी परेशान था। उसने मधुमक्खी का छत्ता तबाह करने की सोची। उसने सोचा कि आग जला कर मधुमक्खियों का छत्ता तोड़ा जाए।
विज्ञापन


बता दें कि मृतक ने बृहस्पतिवार को अपने घर के बाहर आग जला कर मधुमक्खियों का छत्ता तोड़ने की कोशिश कर रहा था। इसी बीच वो वहीं बने नाले में जा गिरा। नाले में प्लास्टिक का कचरा भरा पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिंदा जलकर हुई मौत

प्लास्टिक के कचरे ने आग पकड़ी और नाले में गिरा दरवाजा मुंगेशपुर गांव का महावीर सिंह आग की लपटों का शिकार हो गया। पुलिस ने लापरवाही बरतने का मामला दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक, यह मामला शाम 4.30 का है। परिजनों ने पुलिस को बताया है कि घर के बाहर की दीवार पर बने मधुमक्खियों के छत्ते से सब परेशान थे इसलिए महावीर सिंह ने इससे छुटकारा पाने के लिए ये तरकीब सोची थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed