{"_id":"5c3d780fbdec2273356ef50f","slug":"man-detained-in-cm-kejriwal-daughter-kidnapping-threat-mail-case-cyber-cell-questioning-him-updates","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीएम केजरीवाल की बेटी को धमकी देने के मामले में हिरासत में शख्स, पुलिस कर रही पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम केजरीवाल की बेटी को धमकी देने के मामले में हिरासत में शख्स, पुलिस कर रही पूछताछ
Tue, 15 Jan 2019 11:35 AM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 15 Jan 2019 11:35 AM IST
विज्ञापन
केजरीवाल की बेटी हर्षिता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की बेटी को अगवा करने की धमकी मामले में दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने एक शख्स को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि वह उस शख्स से पूछताछ कर पता लगाने की कोशिश कर रही है कि धमकी भरा मेल किसने भेजा।
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर से भेजे गए थे मेल, पुलिस ने गूगल से मांगी थी मदद
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बेटी को अगवा करने की धमकी संबंधी मेल के मामले में साइबर सेल ने रविवार को एफआईआर दर्ज कर ली था। जांच में पता चला है कि मेल दिल्ली व एनसीआर से भेजे गए हैं।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस इस मामले में गूगल की सहायता ले रही है और एक पत्र भी लिखा गया है। फिलहाल गूगल के जवाब का इंतजार किया जा रहा है। रविवार को साइबर सेल अधिकारियों ने दावा किया था कि आरोपियों को जल्द ही दबोच लिया जाएगा, जिसके बाद आज (15 जनवरी) एक शख्स को हिरासत में लेकर पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन
साइबर सेल के एक अधिकारी ने बताया कि मेल दिल्ली-एनसीआर से भेजे गए हैं। तीनों मेल में तीन-चार लाइन अंग्रेजी में लिखी हुई हैं। आरोपी ने मुख्यमंत्री केजरीवाल को लिखा है कि आपकी बेटी का अपहरण हो सकता है। बचा सको तो बचा लो।
बेटी करती है ये नौकरी...
अधिकारी का कहना है कि गूगल के जवाब का इंतजार किया जा रहा है। गूगल से उस कंप्यूटर का आईपी एड्रेस मांगा गया, जिससे धमकी भरे मेल भेजे गए हैं। गौरतलब है कि केजरीवाल की आधिकारिक आईडी पर उनकी बेटी को अगवा करने के धमकी भरे मेल बीते बुधवार को आए थे।
मुख्यमंत्री कार्यालय से इसकी शिकायत दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक को दी थी। मुख्यमंत्री की बेटी गुरुग्राम स्थित एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में नौकरी करती है।
मुख्यमंत्री कार्यालय से इसकी शिकायत दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक को दी थी। मुख्यमंत्री की बेटी गुरुग्राम स्थित एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में नौकरी करती है।